1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान के बेटे बाबिल ने शेयर की अनदेखी फोटो, लिखा- उन्हें बारिश की अजीब समझ थी, जिसे मैं बयां नहीं कर सकता...

इरफान खान के बेटे बाबिल ने शेयर की अनदेखी फोटो, लिखा- उन्हें बारिश की अजीब समझ थी, जिसे मैं बयां नहीं कर सकता...

 Published : Jun 06, 2020 09:05 am IST,  Updated : Jun 06, 2020 04:46 pm IST

इरफान खान ने 29 अप्रैल को आखिरी सांस ली थी। वो 53 साल के थे।

Bollywood Irfan Khan Son Babil Shares Unseen Photo Says he had a Strange Understanding of rain इरफान- India TV Hindi
इरफान खान के बेटे बाबिल ने शेयर की एक्टर की अनदेखी फोटो Image Source : INSTAGRAM: @BABIL.I.K

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने अप्रैल में इस दुनिया को अलविदा कह दिया और तब से उनके बेटे बाबिल अपने पिता से जुड़ी कई यादों को साझा करते रहे हैं। शनिवार को बाबिल ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता की एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसमें इरफान एक ऊंट को कुछ खिलाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ बाबिल ने बारिश को लेकर इरफान की एक अद्भुत समझ का खुलासा किया।

इस तस्वीर में इरफान खान ऊंट के सामने बैठे नज़र आ रहे हैं। बाबिल ने भावुक होकर लिखा है कि उनके पिता के अंदर बारिश की ऐसी समझ थी, जिसे वो शब्दों में बयां नहीं कर सकते। बाबिल ने लिखा, "बारिश को लेकर उनकी एक अजब ही समझ थी। मैं इसकी तुलना अपने अनुभव किए हुए किसी भी चीज के साथ नहीं कर सकता। शब्दों के माध्यम से जितना बयां किया जा सकता है, वह मुझे उतना ही बता सकते थे, लेकिन इसमें एक जुड़ाव था, जिसे मैं बेहद खूबसूरत बोली के साथ भी व्यक्त नहीं कर सकता, ऐसा केवल किसी रेगिस्तान में ही देखने को मिल सकता है, हे ईश्वर, बारिश ने उनके साथ क्या किया।"

बता दें कि इससे पहले इरफान खान की पत्नी ने मुंबई की पहली बारिश होने पर उन्हें याद किया था और भावुक होकर लिखा था कि 'मैं तुम्हें सुन सकती हूं।'

इरफान खान ने 29 अप्रैल को आखिरी सांस ली थी। वो 53 साल के थे। अभिनेता तब से बीमार थे जब उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर होने का पता चला था। तब से ही उनका इलाज चल रहा था और वे इलाज के लिए विदेश भी गए थे।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन