1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं इरफान-दीपिका, इस बार दिखेगा एक अलग तालमेल

एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं इरफान-दीपिका, इस बार दिखेगा एक अलग तालमेल

 Published : Oct 31, 2017 02:28 pm IST,  Updated : Oct 31, 2017 02:28 pm IST

इरफान खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फिल्म ‘पीकू’ में काफी धमाल मचा चुकी है। अब एक बार फिर से ये दोनों दर्शकों के सामने पेश होने के लिए बिलकुल तैयार है। दरअसल हाल ही में इरफान ने अपनी अगली फिल्म को लेकर खुलासा किया है....

deepika- India TV Hindi
deepika

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को फिल्म ‘पीकू’ में काफी धमाल मचा चुकी है। अब एक बार फिर से ये दोनों दर्शकों के सामने पेश होने के लिए बिलकुल तैयार है। दरअसल हाल ही में इरफान ने अपनी अगली फिल्म को लेकर खुलासा किया है, जिसमें वह दीपिका के साथ दिखाई देने वाले हैं। इन दोनों का फिल्म ‘सपना दीदी’ में पर्दे पर एक अगल ही तालमेल देखने को मिलने वाला है। इन दोनों को पिछली फिल्म में खूब पसंद किया गया था।

बता दें कि यह फिल्म एस हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया मीन्स ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। ‘सपना दीदी’ के नाम से लोकप्रिय अशरफ खान के जीवन और समय का इसमें चित्रण किया गया है। फिल्म में दीपिका ‘सपना दीदी’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। इसमें इरफान का किरदार नकारात्मक झुकाव वाला है और इसका निर्देशन हनी त्रेहान ने किया है।

इरफान ने एक साक्षात्कार में बताया, “मैं हमेशा दीपिका के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं। मैं इस बार इस बात को लेकर थोड़ा ज्यादा उत्साहित हूं कि हमारे बीच का तालमेल कैसा होगा। इस फिल्म में मैं एक शरीफ या सभ्य नागरिक की भूमिका में नहीं हूं। ऐसे में इस फिल्म में तालमेल पूरी तरह ‘पीकू’ से अलग है।“ उन्होंने बताया कि निर्माता फिल्म की पटकथा को अंतिम रूप दे रहे हैं। इस बीच इरफान की अगली फिल्म ‘करीब-करीब सिंगल’ 10 नवंबर को प्रदर्शित होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ मलयालम की अभिनेत्री पार्वती दिखाई दें रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन