1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फार्महाउस पहुंचते ही इरफान खान को घेर लेते थे स्कूल के बच्चे, बेटे बाबिल ने शेयर की थ्रोबैक फोटोज

फार्महाउस पहुंचते ही इरफान खान को घेर लेते थे स्कूल के बच्चे, बेटे बाबिल ने शेयर की थ्रोबैक फोटोज

 Published : May 21, 2020 01:02 pm IST,  Updated : May 21, 2020 04:43 pm IST

इरफान खान के बेटे बाबिल अपने पिता की याद में अक्सर उनकी पुरानी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

irrfan khan- India TV Hindi
इरफान खान के बेटे बाबिल ने शेयर की तस्वीर Image Source : INSTAGRAM: @BABIL.I.K

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकरों में से एक इरफान खान इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनके बेटे बाबिल अक्सर अपने पिता को याद करते हैं और उनकी पुरानी फोटोज शेयर करते हैं। हाल ही में इरफान के बेटे ने उनकी कुछ थ्रोबैक फोटोज पोस्ट की हैं और बताया कि जब भी वो फार्महाउस जाते थे, स्कूल के बच्चे उनसे मिलने पहुंच जाते थे। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इन फोटोज में इरफान खान बच्चों को दुलार रहे हैं। उनसे बातें कर रहे हैं। बाबिल ने कैप्शन में लिखा, "मैंने सोचा कि हो सकता है। जब भी उनका फार्महाउस का समय होता था, तो ये बच्चे और स्कूल के प्रिंसिपल उनसे मिलने जरूर आते थे।"

 

बच्चों के साथ इरफान खान
Image Source : INSTAGRAM: @BABIL.I.Kबच्चों के साथ इरफान खान

इरफान खान आखिरी बार 'अंग्रेजी मीडियम' मूवी में दिखाई दिए थे। इसमें करीना कपूर और राधिका मदान जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई है। 

फार्महाउस में इरफान खान बच्चों को दुलारते हुए
Image Source : INSTAGRAM: @BABIL.I.Kफार्महाउस में इरफान खान बच्चों को दुलारते हुए

इरफान ने हिंदी मीडियम, द लंचबॉक्स, लाइफ ऑफ पाई, पीकू, पान सिंह तोमर, कारवां, करीब करीब सिंगल, मदारी और मकबूल जैसी फिल्मों में काम किया, जो फैंस को हमेशा यादगार रहेगा। 

इरफान खान के बेटे बाबिल ने पुरानी फोटोज शेयर की हैं
Image Source : INSTAGRAM: @BABIL.I.Kइरफान खान के बेटे बाबिल ने पुरानी फोटोज शेयर की हैं

इरफान खान कोलोन इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने इसी साल 29 अप्रैल को मुंबई में अपनी आखिरी सांस लीं। लॉकडाउन के कारण परिवार के कुछ सदस्यों की ही मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन