1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान ने बीमारी की वजह से छोड़ी वेब सीरीज

इरफान खान ने बीमारी की वजह से छोड़ी वेब सीरीज

 Published : Aug 16, 2018 04:59 pm IST,  Updated : Aug 16, 2018 06:10 pm IST

इरफान के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी कैंसर का इलाज करा रही हैं। सोनाली का इलाज न्यूयॉर्क में चल रहा है।

इरफान खान- India TV Hindi
इरफान खान Image Source : INSTAGRAM/IRRFAN KHAN

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इन दिनों लंदन में अपने कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। कैंसर की इस लड़ाई में वो पूरी जान लगा रहे हैं लेकिन 5 कीमो के बाद वो काफी कमजोर हो गए हैं। कमजोरी की वजह से उन्होंने एक वेब सीरीज की शूटिंग बीच में छोड़ दी है। लेकिन अब उन्होंने एक वेब सीरीज बीच में ही छोड़ दी है। गोरमिंट नाम की वेबसीरीज के लिए इरफान ने आधी शूटिंग भी कर ली थी, मगर खराब तबीयत की वजह से उन्होंने आराम करना उचित समझा और वेबसीरीज बीच में ही छोड़ दी। ये सीरीज अमेजॉन प्राइम के बैनर तले बन रही थी। इरफान ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी है।

इरफान ने कहा कि उन्हें इस सीरीज में काम करके काफी मजा आया। लेकिन अब खराब तबीयत की वजह से ही इसे आधे में छोड़ने का फैसला किया है।

बता दें, इरफान के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे भी कैंसर का इलाज करा रही हैं। सोनाली का इलाज न्यूयॉर्क में चल रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन