1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान ने क्यों कहा कि वह बनना चाहते हैं कंगना की हीरोइन

इरफान खान ने क्यों कहा कि वह बनना चाहते हैं कंगना की हीरोइन

 Published : May 24, 2016 07:23 pm IST,  Updated : May 24, 2016 07:35 pm IST

इरफान खान को उनके संजीदा अभिनय के लिए फिल्मों में जाना जाता है। इरफान ने अपने अभिनय के दम पर हिन्दी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई है।

irrfan- India TV Hindi
irrfan

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को उनके संजीदा अभिनय के लिए फिल्मों में जाना जाता है। इरफान ने अपने अभिनय के दम पर हिन्दी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई है। उनके साथ काम करने के लिए आज कई सितारे बेताब रहते हैं। लेकिन खुद इरफान किसके साथ काम करना चाहते हैं यह उन्होंने हाल ही में बताया है। दरअसल इरफान खान ने कंगना रनौत को दिग्गज अभिनेत्री बताते हुए कहा कि अगर उनकी भूमिका छोटी होती है तो उनके साथ काम करने में मजा कम आएगा।

इसे भी पढ़े:- आखिर नसीरुद्दीन को क्यों होती हैं मनोज, नवाजुद्दीन, इरफान से इतनी जलन

कंगना के बारे में यह क्या गए इरफान खान

पिछले दिनों खबर आई थी कि इरफान और कंगना ‘डिवाइन लवर्स’ नामक एक फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन इसके बाद रिपोर्ट आई थी कि कंगना ने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। उन्होंने यह कहते हुए इस फिल्म को ठुकरा दिया था कि उनकी रूचि सिर्फ सोलो लीड में है।

इस बारे में पूछे जाने पर इरफान ने कहा, “कंगना इतनी आगे निकल चुकी हैं कि मैं उनके साथ केवल तब काम करूंगा जब मैं हीरोइन बनना चाहूंगा। ऐसे में अगर इस प्रकार की पटकथा आती है जिसमें वह हीरो की भूमिका में हों और मैं हीरोइन की, तो मैं वह करूंगा।“

कंगना से इरफान के इस बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “इरफान हमेशा मुझे चिढ़ाते हैं। उन्होंने मुझसे एक बार कहा था कि एक म्यान में दो तलवार नहीं रह सकतीं। मैं इसे नहीं समझ पाई। मैं किरदार की परवाह किए बिना इरफान सर के साथ काम करना चाहूंगी।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन