1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिता इरफान खान संग बेस्ट होली को बाबिल ने किया याद, शेयर की थ्रोबैक फोटो

पिता इरफान खान संग बेस्ट होली को बाबिल ने किया याद, शेयर की थ्रोबैक फोटो

 Published : May 30, 2021 09:54 am IST,  Updated : May 30, 2021 09:54 am IST

बाबिल ने जो फोटो शेयर की है, वो उनके बचपन की है। इसमें इरफान के साथ उनकी वाइफ सुतापा सिकदर, तिग्मांशु धूलिया नज़र आ रहे हैं। सभी होली के रंग में रंगे हुए हैं।

irrfan khan son babil khan remembers best holi shares throwback pic - India TV Hindi
पिता इरफान खान संग बेस्ट होली को बाबिल ने किया याद, शेयर की थ्रोबैक फोटो Image Source : INSTAGRAM: IRRFAN KHAN

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान को गुजरे 1 साल से ज्यादा वक्त बीत चुका है, लेकिन फैमिली और फैंस उन्हें अक्सर याद करते हैं। उनके बड़े बेटे बाबिल अक्सर उनकी यादों को सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। अब उन्होंने इरफान की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जो होली के वक्त की है। ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। 

बाबिल ने जो फोटो शेयर की है, वो उनके बचपन की है। इसमें इरफान के साथ उनकी वाइफ सुतापा सिकदर, तिग्मांशु धूलिया नज़र आ रहे हैं। सभी होली के रंग में रंगे हुए हैं। 

बाबिल ने शेयर की इरफान खान की अनदेखी तस्वीर, कहा: मैं बहुत खो गया हूं, इनसिक्योर हूं...

इसे साझा करते हुए बाबिल ने कैप्शन में लिखा- 'Jaansi के घर पर मेरी जिंदगी का बेस्ट होली सेलिब्रेशन मुझे आज भी याद है।' इस फोटो पर एक्टर विजय वर्मा ने कमेंट किया- 'तिशु सर के ऑफिस में मेरी इरफान साब से मुलाकात हुई थी। वहां बेस्ट होली होती है।' 

इरफान खान की थ्रोबैक फोटो
Image Source : INSTAGRAM इरफान खान की थ्रोबैक फोटो

इससे पहले बाबिल ने अपने बाबा की एक पुरानी तस्वीर साझा की थी और ईश्वरविहीन एक दुनिया की संभावना से असुरक्षित और भयभीत होने की बात कही थी। बाबिल ने इंस्टाग्राम पर इरफान की एक तस्वीर पोस्ट की। फोटो एक नाटक से प्रतीत होती है जिसमें अभिनेता ने अभिनय किया था। फोटो इरफान सफेद पेंट शर्ट में नजर आ रहे है, साथ ही उन्होंने एक हाथ में जूता पकड़ा हुआ है। फोटो शेयर कर बाबिल ने कैप्शन में लिखा, '' हे मैन, मैं बहुत खो गया हूँ। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि किस पर भरोसा किया जाए। मुझे अपने आप पर शक है, आप जानते हैं? मैं असुरक्षित हूँ, मैं एक ईश्वरविहीन दुनिया की संभावना से डरता हूँ। मेरे दिमाग में युद्ध चल रहा है। मैं निराशाजनक रूप से गिर रहा हूं। मैं निराश हूं कि मेरे पास सब कुछ नहीं है।''

इरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का पता चला था। 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

बाबिल अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित "क्वाला" से अपने अभिनय की शुरूआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अपना पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। फिल्म में "बुलबुल" अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन