1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने शेयर की अपने नए पपी की तस्वीर

इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने शेयर की अपने नए पपी की तस्वीर

 Published : Jul 10, 2021 08:11 pm IST,  Updated : Jul 10, 2021 08:11 pm IST

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में बाबिल नन्हे पप को टोकरी में भरकर पशु चिकित्सक के पास ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। भूरे रंग की टी-शर्ट पहने, बाबिल अपने पिता इरफान से काफी मिलते-जुलते हैं।

irrfan khan babil khan- India TV Hindi
इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने शेयर की अपने नए पपी की तस्वीर Image Source : BABIL KHAN/INSTAGRAM

मुंबई: दिवंगत इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने नए पप का परिचय कराया। बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, "परिवार के हमारे सबसे नए सदस्य, बहादुर जुगनू बादशाह हसबुल्ला की पशु चिकित्सक की पहली यात्रा।"

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में बाबिल नन्हे पप को टोकरी में भरकर पशु चिकित्सक के पास ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। भूरे रंग की टी-शर्ट पहने, बाबिल अपने पिता इरफान से काफी मिलते-जुलते हैं।

बाबिल द्वारा इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करने के कुछ मिनट बाद, पोस्ट पर टिप्पणियों की बाढ़ आ गई।

अभिनेत्री अचिंत कौर ने लिखा: 'एडोरेबल।'

मॉडल एडलिन कैस्टेलिनो ने टिप्पणी की: 'ओह सो क्यूट।'

एक्ट्रेस तोरंज काव्योन ने हार्ट इमोजीस के साथ कमेंट किया।

बाबिल जल्द ही तृप्ति डिमरी अभिनीत और अन्विता दत्त द्वारा निर्देशित फिल्म 'काला' से अपनी शुरूआत करेंगे।

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन