1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान के बेटे बाबिल ने लिखा इमोशनल नोट, कहा- मैं आपके पास आऊंगा लेकिन फिलहाल नहीं

इरफान खान के बेटे बाबिल ने लिखा इमोशनल नोट, कहा- मैं आपके पास आऊंगा लेकिन फिलहाल नहीं

 Published : May 01, 2020 06:40 am IST,  Updated : May 01, 2020 06:43 am IST

इरफान खान के बेटे बाबिल ने पिता के निधन के बाद संवेदना जाहिर करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

irrfan khan and son babil- India TV Hindi
इरफान खान और बेटा बाबिल Image Source : INSTAGRAM

इरफान खान 53 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। कोलन इंफेक्शन की वजह से उनका निधन हुआ है। पिता के निधन के बाद इरफान के बेटे बाबिल ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इरफान खान के बेटे बाबिल ने अपने पिता के निधन के बाद संवेदना प्रकट करने वालों का इंस्टाग्राम के जरिए आभार जताया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक नोट पोस्ट किया।

बाबिल ने लिखा, "मैं उन सभी संवेदनाओं के लिए तहेदिल से आभारी हूं जो आप प्यारे लोग मुझे भेज रहे हैं। हालांकि, मुझे उम्मीद है कि आप समझ रहे होंगे कि अभी मैं जवाब देने में सक्षम नहीं हूं क्योंकि मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता।"

babil instagram story
Image Source : INSTAGRAMबाबिल इंस्टाग्राम स्टोरी

उन्होंने कहा, "मैं आपके पास आऊंगा लेकिन फिलहाल नहीं। बहुत बहुत धन्यवाद। आपको प्यार।"

इरफान का बुधवार को 53 साल की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता के परिवार में पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटे बाबिल और अयान हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन