1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान की ‘ब्लैकमेल’ को अमिताभ और अनिल कपूर से तारीफें मिलने के बावजूद डायरेक्टर को है किसके रिएक्शन का इंतजार

इरफान की ‘ब्लैकमेल’ को अमिताभ और अनिल कपूर से तारीफें मिलने के बावजूद डायरेक्टर को है किसके रिएक्शन का इंतजार

 Published : Apr 06, 2018 07:08 pm IST,  Updated : Apr 06, 2018 07:08 pm IST

इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमैल' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकत देखने को मिल रही थी, हालांकि इसे मिली जिली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसे देखने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर जैसे दिग्गजों से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

Irrfan Khan- India TV Hindi
Irrfan Khan

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार अभिनय देओ के निर्देशन में इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमैल' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकत देखने को मिल रही थी, हालांकि इसे मिली जिली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। हाल ही में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसे देखने के बाद महानायक अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर जैसे दिग्गजों से फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन अभिनय देओ का कहना दर्शकों का निर्णय सर्वोच्च है जो उनके लिए सर्वाधिक महत्व रखता है।

फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में अभिनय के अलावा फिल्म में इरफान के साथ मुख्य किरदार में नजर आ रहीं अभिनेत्री कीर्ति कुल्हरी भी पहुंची। इन दोनों के अलावा अरुणोदय सिंह, अनुजा साठे, प्रद्मुम्न सिंह मल और गजराज राव जैसे कलाकार शामिल हुए। देओ ने कहा, "यह अलग तरह की फिल्म है। हमने कॉमेडी फिल्म में भी कुछ नया करने की कोशिश की है हमें उम्मीद है कि दर्शकों को फिल्म देखने में मजा आएगा, जितना मजा हमें इसे बनाने में आया। इरफान व हमारी फिल्म एक असामान्य यात्रा के लिए तैयार है।"

उन्होंने कहा, "हमें इस फिल्म के लिए एक अविश्वसनीय प्रतिक्रिया मिल रही है, हालांकि दर्शकों की प्रतिक्रिया सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। दोस्त हमेशा अच्छा ही कहेंगे, लेकिन फिल्म रिलीज होने पर शुक्रवार को अंतिम फैसला दर्शकों का होगा और यह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।" यह फिल्म टी-सीरीज के भूषण कुमार और देव के आरडीपी मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन