1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Watch: इरफान खान ने पत्नी से कहा था 'मेरा साया साथ होगा'... पुराना वीडियो हुआ वायरल

Watch: इरफान खान ने पत्नी से कहा था 'मेरा साया साथ होगा'... पुराना वीडियो हुआ वायरल

 Published : Oct 22, 2020 09:18 pm IST,  Updated : Oct 22, 2020 09:18 pm IST

इरफान के बेटे बाबिल ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी सुतापा के लिए गाना गाते दिखाई दे रहे हैं।

irrfan khan throwback video - India TV Hindi
इरफान खान का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके घरवाले और फैंस पुराने वीडियो या फोटो शेयर कर अक्सर उन्हें याद करते रहते हैं। इरफान के बेटे बाबिल ने एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी पत्नी सुतापा के लिए गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इरफान खान अपनी पत्नी के गले में हाथ डाले अपने प्यार का इजहार करते हुए गा रहे हैं, 'मेरा साया साथ होगा..।' दोनों एक साथ गुनगुना रहे हैं। इरफान सुतापा से सवाल करते हैं, 'मेरा साया कि तेरा साया?' इस पर सुतापा कहती हैं, 'मेरा साया।'

जब इरफान खान ने अपने बेटे बाबिल के लिए संभाला था कैमरा, वायरल हुई ये फोटो

बताया जा रहा है कि ये वीडियो इरफान खान की आखिरी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग के दौरान की थी। इस वीडियो को शेयर करते हुए बाबिल ने कैप्शन में लिखा, "मेरा साया कि तेरा साया? उन्होंने ये भी लिखा कि वो अपनी मां को ड्रॉप करने एयरपोर्ट गए हैं।

गौरतलब है कि महीनों तक कोलन कैंसर से जूझने के बाद इरफान ने 29 अप्रैल 2020 को मुंबई में अंतिम सांस ली थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन