1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. देखें Karwaan Trailer: बिल्कुल अलग अवतार में नजर आए इरफान खान, मिस मत करिए ‘कारवां’ का ट्रेलर

देखें Karwaan Trailer: बिल्कुल अलग अवतार में नजर आए इरफान खान, मिस मत करिए ‘कारवां’ का ट्रेलर

 Published : Jun 26, 2018 03:55 pm IST,  Updated : Jun 27, 2018 03:12 pm IST

इरफान खान अभिनीत यह फ़िल्म रोनी स्क्रूवाला के क्रिएटिव प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी और ईशका फिल्म्स द्वारा निर्मित है। आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित "कारवां" इस साल 10 अगस्त को रिलीज होगी।

Karwaan | Official Trailer- India TV Hindi
Karwaan | Official Trailer

नई दिल्ली: इरफान खान की ‘कारवां’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में इरफान खान बिल्कुल अलग अवतार में दर्शकों के सामने आए हैं। यह फ़िल्म तीन ऐसे अनजान लोगों के इर्दगिर्द घूमती हुई नजर आएगी जिनकी अनजाने में एक दूसरे से मुलाकात होती है और तीनों ही जीवन के विभिन्न पहलू से वाकिफ़ रखते है लेकिन इनका नसीब, ज़िन्दगी की इस विचित्र यात्रा में तीनो को एक साथ ला कर खड़ा कर देता है।

ट्रेलर में दिखाया जा रहा है कि तीन किरदार इरफान खान, दुलकर सलमान और मिथिला पारकर एक डेड बॉडी लेकर इधर से उधर चक्कर लगा रहे हैं। फिल्म को केरला के खूबसूरत इलाकों में फ़िल्माया गया है जो निश्चित रूप से दर्शकों के लिए एक सुखद अनुभव की तरह होगा। साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम दुलकर सलमान इस फ़िल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी नई शुरुआत करने के लिए तैयार है।

यहां देखिए ट्रेलर-

मिथिला पालकर भी इस फ़िल्म के साथ पहली बार बॉलीवुड में एक प्रमुख अभिनेत्री की भूमिका में नज़र आएंगी। इरफान खान अभिनीत यह फ़िल्म रोनी स्क्रूवाला के क्रिएटिव प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी और ईशका फिल्म्स द्वारा निर्मित है। आकर्ष खुराना द्वारा निर्देशित "कारवां" इस साल 10 अगस्त को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन