1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्रिकेट खिलाड़ियों को चढ़ा ‘संजू’ का बुखार, देखिए मुन्ना भाई के अवतार में इंडियन प्लेयर्स

क्रिकेट खिलाड़ियों को चढ़ा ‘संजू’ का बुखार, देखिए मुन्ना भाई के अवतार में इंडियन प्लेयर्स

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Jun 26, 2018 12:33 pm IST,  Updated : Jun 26, 2018 12:33 pm IST

इस शुक्रवार साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘संजू’ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

संजू- India TV Hindi
संजू

नई दिल्ली: इस शुक्रवार साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘संजू’ रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के गाने, टीजर और ट्रेलर काफी हिट हो चुका है। अब भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ियों पर भी संजय दत्त का खुमार चढ़ गया है। टीम इंडिया-A खिलाड़ियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है जिसमें खिलाड़ी संजू बाबा के अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। खिलाड़ी संजय दत्त की फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम-ए के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर, दीपक चहर और पृथ्वी शॉ नजर आ रहे हैं। झूमते दिख रहे हैं। बता दें, हाल ही में हुए आईपीएल में इन खिलाड़ियों ने शानदार खेल खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। देखिए वीडियो...

बता करें फिल्म संजू की तो यह फिल्म 29 जुलाई को इसी शुक्रवार रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा, मनीषा कोईराला, परेश रावल और दीया मिर्जा जैसे कई सितारे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन राजुकमार हिरानी ने किया है, उन्होंने इस फिल्म की कहानी भी लिखी है। देख‍िए फिल्म ‘संजू’ का ट्रेलर-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन