1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान ने उगाए थे कमल के फूल, पत्नी सुतापा सिकदर ने फोटो शेयर कर लिखा- ये तुम्हें याद करते हैं...

इरफान खान ने उगाए थे कमल के फूल, पत्नी सुतापा सिकदर ने फोटो शेयर कर लिखा- ये तुम्हें याद करते हैं...

 Published : Jun 22, 2020 02:51 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 02:56 pm IST

सुतापा सिकदर ने बताया कि इन कमल के फूलों को इरफान खान ने खुद अपने हाथों से उगाया था।

सुतापा सिकदर ने शेयर की इरफान खान द्वारा उगाए गए कमल के फूलों की फोटो- India TV Hindi
सुतापा सिकदर ने शेयर की इरफान खान द्वारा उगाए गए कमल के फूलों की फोटो Image Source : FACEBOOK: @SUTAPA SIKDAR

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में से एक इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनकी पत्नी सुतापा सिकदर अक्सर उन्हें याद करती हैं। वो अपने पति से जुड़ी यादों को साझा करती हैं। सुतापा ने हाल ही में उन कमल के फूलों की फोटो शेयर की है, जिसे इरफान ने खुद अपने हाथों से उगाया था। 

सुतापा ने इरफान को याद करते हुए लिखा, 'कमल के फूल आपको याद है इरफान... जिंदगी की बोतल में इन्हें लाने के लिए और यहां खिलाने के लिए आपने बहुत दर्द झेला है। #rains #naturelove #alluniverseisone'

इरफान खान ने 4 साल पहले लगाया था पेड़, पत्नी सुतापा सिकदर ने फोटो शेयर कर लिखी खास बात

इरफान खान की पत्नी का ये पोस्ट लोगों को पसंद आ रहा है। एक्टर के फैंस उन्हें याद कर फिर से भावुक हो गए हैं। 

इससे पहले सुतापा ने एक पेड़ की फोटो भी शेयर की थी, जिसे इरफान ने खुद अपने हाथों से उगाया था। फैंस का कहना है कि इससे पता चलता है कि इरफान को नेचर से कितना लगाव था। 

गौरतलब है कि दो साल कैंसर से जंग लड़ने के बाद इरफान ने 29 अप्रैल को अपनी आखिरी सांस ली। अभिनेता तब से बीमार थे जब उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर होने का पता चला था। तब से ही उनका इलाज चल रहा था और वे इलाज के लिए विदेश भी गए थे। आखिरी वक्त में पत्नी सुतापा के साथ उनके दो बेटे बाबिल व अयान उनके साथ रहे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन