1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान के बेटे बाबिल ने शेयर की बिल्ली संग खेलते हुए पिता की तस्वीर, फैंस ने कहा- दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे...

इरफान खान के बेटे बाबिल ने शेयर की बिल्ली संग खेलते हुए पिता की तस्वीर, फैंस ने कहा- दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे...

 Published : May 10, 2020 04:01 pm IST,  Updated : May 10, 2020 04:05 pm IST

इरफान ने 29 अप्रैल को 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें कोलोन इंफेक्शन के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Irrfan Khan- India TV Hindi
इरफान खान के बेटे बाबिल ने शेयर की पिता की फोटो Image Source : INSTAGRAM: BABIL.I.K

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक इरफान खान भले ही दुनिया को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनकी यादें फैंस के जहन में हमेशा जिंदा रहेंगी। इरफान ना सिर्फ शानदार कलाकार थे, बल्कि उनको जानवरों से भी बहुत प्यार था। उनके बेटे बाबिल ने सोशल मीडिया पर अपने पिता की पुरानी फोटो शेयर की है, जिसमें वो बिल्ली के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं।

इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में एक बिल्ली इरफान खान की गोद में बैठी हुई है, जिसे एक्टर बहुत प्यार से दुलार रहे हैं। इसके अलावा बाबिल ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस फोटो पर फैंस ने लिखा है कि इरफान खान हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगे। एक यूजर ने लिखा कि आपकी याद आती है।

इरफान खान को फैंस ने किया याद
Image Source : INSTAGRAMइरफान खान को फैंस ने किया याद

इससे पहले बाबिल ने पिता इरफान खान के वीडियो भी शेयर किए थे, जिसमें वो ठंडे पानी में तैरते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पानी पुरी खाते हुए भी एक वीडियो साझा किया था।

गौरतलब है कि इरफान ने 29 अप्रैल को 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्हें कोलोन इंफेक्शन के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, उन्होंने अपनी बीमारी के कारण दम तोड़ दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन