1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या कोरोना संक्रमित हैं रणबीर कपूर, जानिए रणधीर कपूर ने क्या कहा?

क्या कोरोना संक्रमित हैं रणबीर कपूर, जानिए रणधीर कपूर ने क्या कहा?

 Published : Mar 09, 2021 11:40 am IST,  Updated : Mar 09, 2021 07:15 pm IST

बॉलीवुड के सितारे कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, नीतू कपूर, अर्जुन कपूर, वरुण धवन शामिल हैं। अब हाल ही में ऐसी अटकले हैं कि रणबीर कपूर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

क्या कोरोना संक्रमित हैं रणबीर कपूर, जानिए रणधीर कपूर ने क्या कहा? is Ranbir Kapoor tested covid-19,- India TV Hindi
क्या कोरोना संक्रमित हैं रणबीर कपूर, जानिए रणधीर कपूर ने क्या कहा? is Ranbir Kapoor tested covid-19, know what Randhir Kapoor said? Image Source : INSTAGRAM/@RANBIIR.KAPOOR

कोरोना वैक्सीन दुनिया के कई देशों में आ गई है और इसका वैक्सीनेशन भी शुरू हो गया है लेकिन फिर भी, इसका संकट कम नहीं हुआ है। बॉलीवुड के कई सितारे इसके चपेट से नहीं बच पाए। इन सितारों में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, नीतू कपूर, अर्जुन कपूर, वरुण धवन, और अब हाल ही में ऐसी अटकले हैं कि रणबीर कपूर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, रणबीर इस समय क्वारंटीन हैं और आराम कर रहे हैं।

हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रणधीर कपूर से इस बारे में संपर्क किया, तो उन्होंने कहा कि रणबीर की तबीयत ठीक नहीं है, लेकिन यह पता नहीं है कि वह कोरोना संक्रमित हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि वह इस दौरान शहर से बाहर हैं।

Oye Hoye Hoye: धनश्री वर्मा और जस्सी गिल के नए म्यूजिक वीडियो का ऐलान, 12 मार्च को किया जाएगा रिलीज

ऐसा देखने को मिला है कि इस खबर के बाद आलिया भट्ट थोड़ी परेशान जरूर नजर आ रही हैं। 11 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व किडनी दिवस के अवसर पर, ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी से लेकर रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन तक सभी ने अपनी किडनी दान करने का फैसला किया। आलिया भट्ट ने भी इसका समर्थन किया। एक गैर सरकारी संगठन द्वारा आयोजित एक समारोह में टीम ने यह प्रतिज्ञा ली।

कुछ दिनों पहले रणबीर-आलिया की शादी के प्लान के बारे में उनसे पूछा गया था, तो उनका यह मानना था कि कोरोना संकट नहीं आया होता तो अब तक यह कपल शादी कर लेते।

तापसी पन्नू की फिल्म 'लूप लपेटा' की रिलीज का ऐलान, अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बताई डेट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन