1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निमरत कौर को डेट कर रहे हैं रवि शास्त्री! अमृता सिंह से भी जुड़ चुका है नाम

निमरत कौर को डेट कर रहे हैं रवि शास्त्री! अमृता सिंह से भी जुड़ चुका है नाम

 Published : Sep 03, 2018 06:30 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 06:31 pm IST

क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के बीच की केमेस्ट्री की चर्चा हमेशा से होती आई है। जहीर खान- सागरिका घाटगे, युवराज सिंह-हेजल कीच, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बाद एक और क्रिकेटर और बॉलीवुड दीवा की जोड़ी बनती दिख रही है।

Is Nimrat Kaur dating Indian cricket team coach Ravi Shastri?- India TV Hindi
Is Nimrat Kaur dating Indian cricket team coach Ravi Shastri?

नई दिल्ली: क्रिकेटर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के बीच की केमेस्ट्री की चर्चा हमेशा से होती आई है। नवाब पटौदी, शर्मिला टैगौर, मोहमम्द अजहरूद्दीन-संगीता बिजलानी, जहीर खान- सागरिका घाटगे, युवराज सिंह-हेजल कीच, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बाद एक और क्रिकेटर और बॉलीवुड दीवा की जोड़ी बनती दिख रही है। रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री और 'एयरलिफ्ट' की एक्ट्रेस निमरत कौर के बीच अफेयर चल रहा है।

मुंबई मिरर की रिपोरिट के मुताबिक, रवि और निमरत पिछले दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। निमरत बहुत प्राइवेट पर्सन हैं इसलिए इस बात की खबर किसी को कानों कान नहीं हुई।

रवि और निमरत 2015 से पॉपुलर जर्मनी लग्जरी कार ब्रांड का चेहरा हैं। रवि ने 1990 में ऋतु सिंह से शादी की थी। शादी के 18 साल बाद उन्हें एक बेटी हुई थी। हालांकि शादी के 22 साल बाद दोनों अलग हो गए।

ऋतु से शादी से पहले रवि का नाम एक्ट्रेस अमृता सिंह से भी जुड़ा था।

Also Read:

रैपर टी-पैन अटलांटा एयरपोर्ट पर हुए गिरफ्तार, सामान में बंदूक मिलने का मामला

'भारत' में हुई जैकी श्रॉफ की एंट्री, सलमान खान के पापा के रोल में आएंगे नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन