1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का-विराट के ब्रेकअप में भी है सलमान का हाथ?

अनुष्का-विराट के ब्रेकअप में भी है सलमान का हाथ?

 Published : Feb 16, 2016 12:57 pm IST,  Updated : Feb 16, 2016 12:57 pm IST

पिछले काफी वक्त से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। इनके अलग होने के पीछे सही कारण अब तक सामने नहीं आया था।

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: पिछले काफी वक्त से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। इनके अलग होने के पीछे सही कारण अब तक सामने नहीं आया था। लेकिन अब सलमान खान को इनके रिश्ते टूटने की वजह माना जा रहा है। खबरों की मानें तो विराट चाहते थे कि अनुष्का अपने करियर की रफ्तार कुछ समय के लिए धीमी करें और वह सलमान की फिल्म 'सुल्तान' में अभिनय करने के लिए मना कर दें।

इसे भी पढ़े:- 'सलमान' के लिए कुश्ती के दांव-पेंच सीख रहीं हैं अनुष्का

भारतीय टीम के क्रिकेटरों की एक के बाद एक सगाई और शादी के चलते अब विराट भी अनुष्का के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहते थे, लेकिन अनुष्का अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। खबर आई है कि जब विराट ने अनुष्का को शादी के लिए प्रपोज किया था तभी उनके पास 'सुल्तान' के लिए भी प्रस्ताव आया था। सूत्रों के अनुसार उस दौरान अनुष्का ने विराट को बताया था कि उन्हें सलमान के साथ अभिनय करने का मौका मिल रहा है और तब विराट ने उनसे इस फिल्म में काम करने के लिए इंकार करने को कहा।

खबरों के अनुसार तब अनुष्का को लगा था कि विराट मजाक कर रहे हैं क्योंकि इससे पहले वह हर बार उन्हें करियर को लेकर प्रोत्साहित करते हुए ही नजर आए हैं। लेकिन जब बार-बार विराट ने शादी को लेकर दबाव बनाया तो अनुष्का ने साफ शब्दों में उनसे कह दिया कि वह सुल्तान का प्रस्ताव नहीं ठुकराएंगी और न ही अभी अपना करियर छोड़ सकती हैं, इसके लिए उन्होंने कई साल कड़ी मेहनत की है।

अगली स्लाइड में भी जानिए अनुष्का और विराट के अलग होने की वजह:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन