1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी की तारीख तय, इस दिन लेंगी आनंद के साथ सात फेरे

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी की तारीख तय, इस दिन लेंगी आनंद के साथ सात फेरे

 Published : Oct 30, 2018 11:01 pm IST,  Updated : Oct 30, 2018 11:01 pm IST

आपको बता दें कि 21 सितंबर को इटली में ईशा अंबानी आनंद पीरामल  कीभव्य अंदाज में सगाई हुई थी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपमे मंगेतर निक जोनस के साथ-साथ कई बॉलीवुड हस्तियां शरीक हुई थी। जानें क्या है शादी की तारीख।

Isha Ambani- India TV Hindi
Isha Ambani Image Source : INSTRAGRAM

Isha Ambani and Anand Piramal Marriage Date: देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की डेट आ गई है। ईशा की शादी पीरामल ग्रुप के अजय पीरामल के बेटे आनंद की शादी की तारीख तय हो गई है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार दोनों की शादी 12 दिसंबर को मुंबई में होगी।  आपको बता दें कि 21 सितंबर को इटली में दोनों की भव्य अंदाज में सगाई हुई थी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपमे मंगेतर निक जोनस के साथ-साथ कई बॉलीवुड हस्तियां शरीक हुई थी।

आपको बता दें कि मंगलवार को ही दोनों की शादी के को सबसे पहले गणपति बप्पा को चढ़ाया गया। नीता और मुकेश अंबानी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रार्थना की और अपनी बेटी की शादी का पहला कार्ड भेंट किया।

Ambani Family
Image Source : YOGEN SHAHAmbani Family

 इस दौरान दोनों के साथ उनका छोटा बेटा अनंत अंबानी और मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन भी मौजूद थीं। सभी ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रहे थे। वहीं नीता अंबानी हाथ में पूजा की थाल लिए हुए थीं जिसमें शादी का कार्ड रखा था। अब दोनों की शादी की तारीख का भी ऐलान हो गया है। दोनों की शादी 12 दिसबंर को मुंबई में ही होगी।  

प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल शॉवर में पहुंची सोनाली बेंद्रे और नीतू कपूर, देखिए तस्वीरें

Thugs Of Hindostan: हिंदूस्तानी ठग्स के भारी भरकम कपड़े इस तरह किए गए तैयार, देखें वीडियो

सारा अली खान-सुशांत सिंह राजपूत की केदारनाथ का टीजर रिलीज, एक बार फिर से याद दिला देगी तबाही

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन