नई दिल्ली: अभिनेत्री दिशा पटानी ने नोएडा में आयोजित 'द ग्रेट इंडियन फैशन वीक 2017' के फिनाले में शो स्टॉपर के रूप में जलवे बिखेरे। बॉलीवुड दीवा दिशा ने नीरज पांडे की फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया था।
दिशा भारत की टॉप मॉडल्स और इंटरनेशनल मॉडल्स के साथ रैंप पर नजर आईं। लेटेस्ट समर कलेक्शन में दिशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
'द ग्रेट इण्डियन फैशन वीक' एंटरटेनमेन्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम नोएडा के द ग्रेट इंडिया पैलेस मॉल (TGIP) में हुआ था।
कई फेमस ब्रैंड्स ने इस मौके पर अपना नया कलेक्शन पेश किया, इसमें स्कैचर्स, कैसियो, ग्लोबस, ट्रैंड्स फ्रॉम रिलायंस, पेन्टालून्स वीमेन, मोंटे कार्लो, लिबर्टी, बेबी जी, जी-शॉक और कासर आदि ब्रैंड्स शामिल हैं।
फैशन वीक के पहले दिन पहले दिन मिस्टर इण्डिया एरी डबास और मिस इण्डिया यूनिवर्स नोयोनिता लोध ने रैम्प पर वॉक किया और जाने-माने अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय मॉडल्स ने साल का खास समर कलेक्शन पेश किया।

आपको बता दें भारत का सबसे बड़े मॉल में शामिल एंटरटेनमेंट और शॉपिक मॉल टीजीआईपी में 1 मिलियन वर्ग फीट रीटेल स्पेस है। शो को मीडिया और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है, इसी के साथ एंटरटेनमेंट सिटी एनसीआर का फैशन हॉटस्पॉट बन गया है।
आगे भी पढ़ें