1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ए सूटेबल ब्वॉय' के फर्स्ट लुक में 24 साल बड़ी तब्बू से इश्क फरमाते दिखें ईशान खट्टर

'ए सूटेबल ब्वॉय' के फर्स्ट लुक में 24 साल बड़ी तब्बू से इश्क फरमाते दिखें ईशान खट्टर

 Published : Dec 02, 2019 11:04 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 11:04 pm IST

मीरा नायर की सीरीज़ 'ए सूटेबल ब्वॉय' का पहला लुक सामने आ गया है। 

'ए सूटेबल ब्वॉय' का...- India TV Hindi
'ए सूटेबल ब्वॉय' का फर्स्ट लुक

नई दिल्ली: मीरा नायर की सीरीज़ 'ए सूटेबल ब्वॉय' का पहला लुक सामने आ गया है। ईशान खट्टर और तब्बू स्टारर इस सीरीज के पहले लुक में ईशान खुद से 24 साल बड़ी तब्बू से रोमांस करते दिख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर ईशान ने ये पोस्टर शेयर किया है। फोटो जैसे ही इंटरनेट पर सामने आई वायरल हो गई। सभी सितारे इस पोस्टर पर पॉजिटिव रिव्यू देते दिखें।

बता दें, मीरा नायर की इस सीरीज में ईशान खट्टर 'मान कपूर' का रोल निभा रहे हैं। यह किरदार अपने राजनेता पिता 'महेश कपूर' से मोहब्बत के लिए बगावत करता है। पिता के रोल में दिखेंगे राम कपूर। मान कपूर को जिस लड़की से मोहब्बत होती है वो है वेश्या 'सईदा बाई', जिसका रोल किया है तब्बू ने।

'ए सूटेबल ब्वॉय' विक्रम सेठ नॉवेल पर आधारित है। नॉवेल का नाम भी यह नॉवेल भी 'ए सूटेबल ब्वॉय' ही है, यह नॉवेल बेस्ट सेलिंग रह चुका है। छह पार्ट की इस सीरीज़ को लुकआउट प्वांइट प्रोड्यूस करेगी।

इस वेब सीरीज़ में ईशान, तब्बू और राम कपूर के अलावा रसिका दुग्गल, नमिता दास, दिनेश रिज़्वी और माहिरा कक्कड़ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस सीरीज़ में नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह भी अहम रोल में नजर आएंगे। ईशान पिछली बार फिल्म 'धड़क' में नजर आए थे, इस फिल्म से जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं तब्बू आखिरी बार अजय देवगन और रकुल प्रीत के साथ फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आई थीं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन