1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी और ईशान की 'धड़क' भारत के अलावा इन जगहों पर भी रिलीज को तैयार

जाह्नवी और ईशान की 'धड़क' भारत के अलावा इन जगहों पर भी रिलीज को तैयार

 Published : Jul 07, 2018 06:55 am IST,  Updated : Jul 07, 2018 06:55 am IST

ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'धड़क' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। बता दें कि दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी और फिल्मकार बोनी कपूर की लाडली जाह्नवी इस फिल्म से अपने अभिनय की शुरूआत करने जा रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर के भाई ईशान की भी यह पहली बॉलीवुड फिल्म हैं।

Dhadak- India TV Hindi
Dhadak

मुंबई: अभिनेता ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'धड़क' को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। बता दें कि दिवंगत अदाकारा श्रीदेवी और फिल्मकार बोनी कपूर की लाडली जाह्नवी इस फिल्म से अपने अभिनय की शुरूआत करने जा रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर शाहिद कपूर के भाई ईशान की भी यह पहली बॉलीवुड फिल्म हैं। हालांकि वह पिछले दिनों माजिद मजिदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से अपने अभिनय जगत में कदम रख चुके हैं। यह फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसके साथ ही इसे मध्य-पूर्व में भी इसी दिन रिलीज किया जाएगा।

फिल्मकार शशांक खेतान के निर्देशन में बनी 'धड़क' एक प्रेम कहानी है। इसका निर्माण 'धर्मा प्रोडक्शन' और 'जी स्टूडियो' मिलकर कर रहे हैं। 20 जुलाई को रिलीज हो रही 'धड़क' 2016 में आई सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' की हिन्दी रीमेक है। एक बयान के अनुसार, यह फिल्म मध्य-पूर्व के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, सिंगापुर और पाकिस्तान में भी रिलीज की जाएगी।

कुछ समय पहले जारी किए गए फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ‘धड़क’ के गाने फिल्म की रिलीज से पहले ही लोगों की जुबां पर चढ़ गए हैं। फैंस श्रीदेवी की बेटी को पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन