Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पटानी ने बांधे टाइगर श्रॉफ की तारीफों के पुल, कही ये खास बात

दिशा पटानी ने बांधे टाइगर श्रॉफ की तारीफों के पुल, कही ये खास बात

Edited by: India TV Entertainment Desk Published : Feb 16, 2018 02:17 pm IST, Updated : Feb 16, 2018 02:17 pm IST

दिशा पटानी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बागी 2' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। फिल्म में उन्हें अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करते हुए देखा जाने वाला है। इस फिल्म में पहली बार इन दोनों की जोड़ी पर्दे पर दिखाई देगी।

Disha Tiger- India TV Hindi
Disha Tiger

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पटानी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बागी 2' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। फिल्म में उन्हें अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ रोमांस करते हुए देखा जाने वाला है। इस फिल्म में पहली बार इन दोनों की जोड़ी पर्दे पर दिखाई देगी, हालांकि रियल लाइफ में तो अक्सर दोनों एक दूसरे साथ देखे जाते हैं। अब दिशा ने टाइगर की तारीफों के खूब पुल बांधे हैं। उनका कहना है कि नृत्य के दौरान उनके सह कलाकार टाइगर का मुकाबला करना मुश्किल है। गौरतलब है टाइगर को हिंदी फिल्म उद्योग में सर्वश्रेष्ठ डांसर माना जाता है।

दिशा ने 'बागी 2' में टाइगर के साथ डांस के अनुभव के बारे में कहा, "मैं 'बागी 2' के लिए बहुत उत्साहित हूं। फिल्म का ट्रेलर 21 फरवरी को रिलीज होगा। अपनी फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।" उन्होंने कहा, "मुझे कड़ी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि वह बहुत मेहनती है और उनके ऊर्जा के स्तर का सामना करना बहुत कठिन है। यह मुश्किल था, लेकिन हमने तालमेल बैठाया।" दिशा मुंबई में गुरुवार को नाइका डॉट फेमिना ब्यूटी अवार्डस में उपस्थित हुईं।

उन्होंने 'बागी 2' के निर्देशक अहमद खान के साथ काम के बारे में कहा, "वह अद्भुत हैं और बहुत प्यारे हैं। फिल्म में जो भी प्रस्तुति दी है, उसकी वजह वही हैं।" अपने नृत्य कौशल के लिए पहचानी जाने वाली दिशा रोजाना व्यायाम के साथ डांस करती हैं। वह इंस्टाग्राम पर डांस वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने कहा, "यह मेरा शौक है। मुझे डांस पसंद है और मैं नृत्य की अलग-अलग शैलियां सीखना चाहती हूं।"

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement