1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PICS: टाइगर श्रॉफ संग स्विमिंग पूल में नजर आईं दिशा पटानी

PICS: टाइगर श्रॉफ संग स्विमिंग पूल में नजर आईं दिशा पटानी

 Published : Sep 27, 2017 01:39 pm IST,  Updated : Sep 27, 2017 01:41 pm IST

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी पिछले लंबे वक्त से अपने लव अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा जा चुका है। हाल ही में इन दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं,जिनमें ये स्वीमिंग पूल

Tiger shroff- India TV Hindi
Tiger shroff

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री दिशा पटानी पिछले लंबे वक्त से अपने लव अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को कई बार एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखा जा चुका है, हालांकि जब भी इनसे इस रिश्ते के बारे में सवाल किया जाता है तो, दोनों एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त ही बताते हैं। इन दिनों एक बार फिर से दिशा और टाइगर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार वजह है हाल ही में वायरल हुई इनकी तस्वीरें। इन तस्वीरों में ये दोनों स्वीमिंग पूल में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस बार ये दोनों सितारे किसी हॉलीडे पर नहीं हैं, बल्कि अपनी फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं।

गौरतलब है कि दिशा और टाइगर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बागी 2' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। ये दोनों अपनी इस फिल्म का पहला शेड्यूल भी पूरा कर चुके हैं और अब जल्द ही दूसरा शेड्यूल शुरु होने वाला है। वैसे तो इनकी फिल्म रिलीज होने में काफी वक्त हैं, लेकिन इनकी हॉट कैमेस्ट्री ने अभी से ही फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ानी शुरु कर दी है। बता दें कि इन तस्वीरों को टाइगर और दिशा ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। तस्वीरों में दिशा काफी हॉट अंदाज में दिखाई दे रही है।

फिल्म 'बागी 2' वर्ष 2016 में आई 'बागी' की सीक्वल है। इस फिल्म टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में दिखाई दी थीं। लेकिन इसके सीक्वल में दिशा ने उनकी जगह ली हैं। अब उम्मीद जताई जा रही हैं कि पिछली फिल्म की इसमें दिशा भी श्रद्धा की तरह जबरदस्त एक्शन सीन्स करती हुई दिखेंगी। बता दें कि 'बागी 2' अगले साल 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। (सलमान खान टीवी पर लेने जा रहे हैं शाहरुख खान और अक्षय कुमार से टक्कर)

disha
disha

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन