1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान टीवी पर लेने जा रहे हैं शाहरुख खान और अक्षय कुमार से टक्कर

सलमान खान टीवी पर लेने जा रहे हैं शाहरुख खान और अक्षय कुमार से टक्कर

 Published : Sep 27, 2017 11:58 am IST,  Updated : Sep 27, 2017 06:52 pm IST

सलमान खान एक बार फिर से अपने विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के लिए तैयार हो चुके हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई में अपने इस शो की लॉन्चिंग के मौके पर कई बातें की हैं। बता दें कि वह पिछले 8 सालों से इस शो को होस्ट करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार सलमान..

salman khan- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक बार फिर से अपने विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के लिए तैयार हो चुके हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई में अपने इस शो की लॉन्चिंग के मौके पर कई बातें की हैं। बता दें कि वह पिछले 8 सालों से इस शो को होस्ट करते आ रहे हैं। जहां एक तरफ दर्शकों में इस शो के लिए बेहद उत्सुकता बनी रहती है, वहीं सलमान भी 'बिग बॉस' की लोकप्रियता बढ़ाने की एक खास वजह हैं। जितने भी वक्त उनका यह शो टीवी पर प्रसारित किया जाता है उतने समय तक टीआरपी के मामले में यह नंबर वन ही बना रहता है। लेकिन इस बार सलमान खान का मुकाबला बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ होने जा रहा है।

दरअसल जहां एक ओर सलमान खान अपने इस शो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, वहीं शाहरुख और अक्षय भी टीवी पर शो होस्ट करते हुए दिखेंगे। हालांकि दबंग खान को इस मुकाबले के बारे में पूरी जानकारी है। 'बिग बॉस' के लॉन्चिंग के अवसर पर उनसे इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, शाहरुख खान का अपना ही एक स्टाइल है और वह एक अच्छे होस्ट हैं। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार की कॉंमिक टाइमिंग की भी काफी तारीफ की। अब देखना यह है कि जब तीनों सुपरस्टार्स की यह तिकड़ी टीवी पर दिखेएगी तब, दर्शक किसे सबसे ज्यादा पसंद करेंगे। इस बात में भी कोई दो राहें नहीं है कि यह काफी तगड़ा मुकाबला साबित होने वाला है।

बता दें कि सलमान ने इस दौरान इसका भी जिक्र किया कि वह इस बार 'बिग बॉस' को होस्ट करना नहीं चाहते थे। लेकिन मेकर्स इसके लिए राजी नहीं हुए और एक बार फिर से इस शो का होस्ट बनना पड़ा। गौरतलब है कि शाहरुख खान स्टार प्लस के 'टेड टॉक्स' में दिखेंगे, वहीं अक्षय कुमार 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में जज के तौर पर नजर आने वाले हैं। (PICS: भारती सिंह ने घटाया 10 किलो वजन, करवाया रोमांटिक प्री-वेडिंग फोटोशूट)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन