1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. PICS: भारती सिंह ने घटाया 10 किलो वजन, करवाया रोमांटिक प्री-वेडिंग फोटोशूट

PICS: भारती सिंह ने घटाया 10 किलो वजन, करवाया रोमांटिक प्री-वेडिंग फोटोशूट

 Published : Sep 27, 2017 09:15 am IST,  Updated : Sep 27, 2017 09:19 am IST

भारती सिंह अपनी अपनी हाजिर जवाबी और बेहतरीन कॉमेडी से हमेशा ही दर्शकों को खूब गुदगुदाती हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। भारती जल्द ही राइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि...

Bharti Singh- India TV Hindi
Bharti Singh

नई दिल्ली: स्टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह अपनी अपनी हाजिर जवाबी और बेहतरीन कॉमेडी से हमेशा ही दर्शकों को खूब गुदगुदाती हैं। लेकिन इन दिनों वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। भारती जल्द ही राइटर हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इसके साथ ही अब वह अपने वजन को लेकर काफी सीरीयस हो गई हैं। जहां एक तरफ वह अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हो गई हैं वहीं एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट की मुताबिक कहा जा रहा है कि भारती ने 10 किलो वजन भी घटा लिया है। दर्शकों को अपनी क्यूट हरकतों से हंसाने वाली भारती अब फैंस को एक नए अंदाज में ही दिखाई देने वाली हैं। हर्ष और भारती ने अब एक प्री-वेडिंग फोटोशूट भी करवाया है।

भारती खासतौर पर अपनी शादी के लिए वजन घटा रही हैं। उनका कहना है कि वह शादी से पहले खुद को मेंटेन रखना चाहती हैं और इसीलिए अब वह अपना वजन भी कम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह इसके लिए खूब ग्रीन टी पी रही है। हालांकि वहीं हर्ष का कहना है कि भारती जिस भी साइज की है उन्हें वह ऐसी ही पसंद हैं। इसके अलावा भारती ने अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर भी खुलासा किया है। उनका कहना है कि उन्होंने अपनी शादी के लिए गोवा और अमृतसर को फानइल किया है, अब उनकी इस साल की कमाई पर यह निर्भर करता है कि वह कहां शादी करेंगी। दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन फोटोज़ में दोनों काफी खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं, वहीं कुछ जगह पर भारती यहां भी कॉमेडी कर रही हैं।

बता दें कि भारती और हर्ष लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों को रियलिटी डांस शो 'नच बलिए सीजन 8' में भी प्रतिभागी के रूप में देखा गया था। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था। दोनों पिछले 8 सालों से एक दूसरे के साथ हैं। (अनुराग कश्यप ने ईरानी फिल्म ‘सीक्रेट बैलेट’ के प्रोड्यूसर को दिखाई राजकुमार राव की ‘न्यूटन’, सामने आई ये बात)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन