1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 21 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है ‘जब हैरी मेट सेजल’ का ट्रेलर, शाहरुख इस तरह बनेंगे रिलीज का हिस्सा

21 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है ‘जब हैरी मेट सेजल’ का ट्रेलर, शाहरुख इस तरह बनेंगे रिलीज का हिस्सा

 Published : Jul 20, 2017 06:28 pm IST,  Updated : Jul 20, 2017 06:28 pm IST

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के मिनी ट्रेल्स और ‘राधा सॉन्ग’ पहले ही धमाल मचा चुका है, अब फिल्म का ट्रेलर 21 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है।

शाहरुख खान  jab harry met sejal- India TV Hindi
शाहरुख खान jab harry met sejal Image Source : PTI

मुंबई: शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के मिनी ट्रेल्स और ‘राधा सॉन्ग’ पहले ही धमाल मचा चुका है, अब फिल्म का ट्रेलर कल यानी 21 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। ट्रेलर तो कल मुंबई में रिलीज होगा लेकिन अभिनेता शाहरुख खान अभी मुंबई से बाहर हैं, वो अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए देश से बाहर लॉस एंजेलिस के लिए रवाना हो चुके हैं। लेकिन शाहरुख की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो तो वो इसे मिस कैसे कर सकते हैं। इसलिए उन्होंने समय निकालकर बच्चों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

मुंबई में ट्रेलर लॉन्च के लिए निर्देशक इम्तियाज अली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मौजूद रहेंगे। फिल्म से जुड़े सभी लोग ट्रेलर लॉन्च को लेकर खासे उत्साहित हैं।

​आपको बता दें, फिल्म में शाहरुख खान एक पंजाबी लड़के का किरदार निभा रहे हैं वहीं अनुष्का शर्मा एक गुजराती लड़की के रोल में दिखाई देंगी। दोनों की केमिस्ट्री इससे पहले 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' में दिख चुकी है। यह पहला मौका है जब इम्तियाज अली शाहरुख खान को लेकर कोई फिल्म बना रहे हैं।

शाहरुख और इम्तियाज दोनों के फैन इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

​'बटरफ्लाई' गाने में दिखा शाहरुख और अनुष्का का रोमांस 

पढ़िए राधा सॉन्ग से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

(​इनपुट- आईएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन