1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की राधे में जैकी श्रॉफ सफेद दाढ़ी में आएंगे नजर? फोटो वायरल

सलमान खान की राधे में जैकी श्रॉफ सफेद दाढ़ी में आएंगे नजर? फोटो वायरल

 Published : Feb 20, 2020 08:08 am IST,  Updated : Feb 20, 2020 10:39 am IST

जैकी श्रॉफ सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे' में हट के लुक में नजर आने वाले हैं। उनकी राधे के सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

jackie shroff- India TV Hindi
जैकी श्रॉफ

सलमान खान की फिल्म राधे ईद 2020 पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा और दिशा पाटनी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म के सेट से कई फोटोज वायरल होती रहती हैं। जैकी श्रॉफ की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि उनका राधे में ऐसा लुक होने वाला है।

वायरल हो रही फोटो में जैकी श्रॉफ सफेद दाढ़ी पर चश्मा लगाए हुए हैं। उन्होंने ब्राउन कलर का सूट पहना हुआ है और कैप भी लगाई हुई है। हालांकि जैकी के लुक को लेकर अभी तक कफर्मेंशन नहीं की गई है मगर फैन्स को जैकी का यह लुक बहुत पसंद आ रहा है।

फिल्म की बात करें तो इस प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रभुदेवा सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' भी डायरेक्ट कर चुके हैं। जैकी श्रॉफ 'राधे' के अलावा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे।

आपको बता दें सलमान खान 2021 ईद की फिल्म की भी अनाउंसमेंट कर चुके हैं। ईद 2021 पर सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन