जैकी श्रॉफ(Jackie Shroff) बॉलीवुड केल उन सफल एक्टर्स में से हैं जिन्होंने अपना करियर बनाने के लिए बहुत संघर्ष किया है। उनका बचपन भी इसी संघर्ष में बीता था। आज भी वह अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में जैकी श्रॉफ डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में गए थे। जहां उन्होंने अपने संघर्ष की कहानी सुनाई। जिसे सुनने के बाद वहां बैठा हर व्यक्ति इमोशनल हो गया।
Related Stories
जैकी श्रॉफ ने बताया मुंबई में उन्होंने एक चॉल में अपने जीवन के 33 साल बिताए हैं। हम 30 लोग चल में रहते थे। जिसमें केवल 7 घर थे और पूरे चॉल में केवल 3 ही बाथरुम थे। उन्होंने बताया- स्कूल की फीस भरने के लिए उनकी मां बर्तन और साड़ियां बेचती थी। उन्होंने कहा मैं अपने बच्चों को भी यह बात बताता हूं। हमेशा अपनी जमीन ने जुड़े रहना जरुरी होता है।
जैकी ने कहा- हर इंसान सब हासिल कर सकता है बस उसे पाने की चाहत होनी चाहिए। हीरो बनने के बाद भी वह उसी चॉल में कई सालों तक रहे हैं। उन्हें उस जगह से काफी लगाव है।
जैकी श्रॉफ की कहानी सुनकर वहां सभी लोग इमोशनल हो गए। उन्होंने शो के कंटेस्टेंट अक्षित से कहा वह मेहनत करें और आगे बढ़ते रहें।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जैकी श्रॉफ जॉन अब्राहम के साथ फिल्म RAW में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में रॉ ऑफिसर का रोल निभा रहे हैं। इसके साथ ही वह प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' में भी नजर आने वाले हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read: