1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की जोड़ी पर जैकी श्रॉफ ने कही ये बात

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की जोड़ी पर जैकी श्रॉफ ने कही ये बात

 Published : Mar 13, 2019 10:33 am IST,  Updated : Mar 13, 2019 10:33 am IST

जैकी श्रॉफ से उनके बेटे टाइगर श्रॉफ के दिशा पाटनी को डेट करने के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने यह जवाब दिया।

Jackie shroff opened about tiger and disha- India TV Hindi
Jackie shroff opened about tiger and disha

टाइगर श्रॉफ(Tiger shroff) और दिशा पाटनी(Disha Patani) के रिलेशनशिप में होने की खबरें आए दिन सुर्खियों में रहती हैं। दोनों को हमेशा साथ में देखा जाता है मगर दोनों का कहना है कि वह अच्छे दोस्त हैं। जब जैकी श्रॉफ से उनके बेटे टाइगर श्रॉफ के दिशा पाटनी को डेट करने के बारे मे पूछा गया तो उन्होंने यह जवाब दिया।

जैकी श्रॉफ ने मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में कहा- टाइगर को 25 साल की उम्र में अपनी पहली दोस्त मिली है जो कि एक लड़की है। टाइगर अपनी दोस्त के साथ अच्छे इक्यूशन शेयर करते हैं। यह दोस्ती शादी में भी बदल सकती है लेकिन यह बात सिर्फ उन दोनों पर निर्भर करती है। 

उन्होंने कहा- दोनों साथ में वर्कआउट करते हैं, डांस करते हैं और दोनों का पैशन भी एक ही है। दिशा आर्मी ऑफिसर के परिवार से है, वह अनुशासन जानती है। किसे पता दोनों आगे चलकर शादी कर लेते हैं या दोस्त ही रहते हैं। अभी के लिए दोनों दोस्त हैं।

कॉफी विद करण में टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि वह और दिशा अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों के इंडस्ट्री में ज्यादा दोस्त नहीं हैं। दिशा उन दोस्तों में से हैं जिनके साथ में सहज महसूस करता हूं। 

दिशा और टाइगर बागी 2 में एक साथ नजर आ चुके हैं। इसके साथ ही दोनों एक म्यूजिक वीडियो बेफिक्रे में नजर आए थे। तभी से दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें आ रही हैं। मगर दोनों में से किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

अनुष्का शर्मा ने खींचे विराट कोहली के गाल, वीडियो हुआ वायरल

करीना कपूर खान ने उन्हें एरोगेंट कहे जाने पर दिया फैन्स को जवाब

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन