1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'साहो' में प्रभास से भिड़ेंगे बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ

'साहो' में प्रभास से भिड़ेंगे बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ

 Published : Aug 20, 2017 03:48 pm IST,  Updated : Aug 20, 2017 03:48 pm IST

बाहुबली के लिए 25 करोड़ लेने वाले प्रभास ने साहो के लिए 30 करोड़ रुपये लिए हैं। प्रभास और श्रद्धा की लीड रोल वाली यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

saaho - India TV Hindi
saaho

नई दिल्ली: बाहुबली से पूरे देश में मशहूर होने वाले अभिनेता प्रभास ने अपनी अगली फिल्म ‘साहो’ के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म की लीडिंग लेडी को लेकर काफी चर्चा हुई। न जाने कितने नाम फाइनल और रिजेक्ट हुए। आखिरकार एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर पर जाकर ये खोज थमी। अब बॉलीवुड से एक और नाम फिल्म में जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि जैकी श्रॉफ इस फिल्म में निगेटिव रोल निभाते नजर आएंगे।

​प्रभास और अनुष्का के बीच आई ये हीरोइन

इस फिल्म में तीन विलेन होंगे, खास बात यह है कि तीनों विलेन बॉलीवुड से होंगे। जैकी श्रॉफ के अलावा नील नितिन मुकेश और चंकी पांडे भी फिल्म में विलेन के रूप में नजर आएंगे। नील नितिन ने तो फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि चंकी पांडे डार्क विलेन के रूप में नजर आएंगे, वहीं जैकी सॉफ्ट और कूल विलेन के रोल में होंगे, नील नितिन का किरदार एक तकनीकी विलेन का होगा। जैकी श्रॉफ इससे पहले राम गोपाल वर्मा की फिल्म सरकार 3 में विलेन के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में जैकी का किरदार एक कूल विलेन का था।

बाहुबली के लिए 25 करोड़ लेने वाले प्रभास ने साहो के लिए 30 करोड़ रुपये लिए हैं। प्रभास और श्रद्धा की लीड रोल वाली यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन