1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोशल मीडिया के नेगेटिव कमेंट्स पर जैकलीन और कार्तिक ने दी अपनी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया के नेगेटिव कमेंट्स पर जैकलीन और कार्तिक ने दी अपनी प्रतिक्रिया

 Published : May 24, 2019 02:47 pm IST,  Updated : May 24, 2019 02:47 pm IST

जैकलीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी एक्टिविटी के बारे में अपने फैन्स को अपडेट करती रहती हैं।

 जैकलीन और कार्तिक- India TV Hindi
 जैकलीन और कार्तिक Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस का कहना है कि वह एक संवेदनशील व्यक्ति हैं और सोशल मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणियां उन्हें प्रभावित करती हैं। कलर्स इन्फिनिटी के 'बिएफएफ विद वोग-सीजन 3' में कार्तिक आर्यन के साथ आईं जैकलीन ने इस बारे में बात की। कार्यक्रम की मेजबान नेहा धूपिया ने जब कार्तिक से पूछा कि क्या वह सोशल मीडिया पर कमेंट्स को पढ़ते हैं, तो इस सवाल के जवाब में कार्तिक ने कहा, "हां।"

उनके हां कहने पर नेहा ने उनसे पूछा, "सोशल मीडिया पर अब सारे कमेंट्स तो तो 100 प्रतिशत अच्छे तो नहीं सकते हैं तो ऐसे में जब वह उन्हें पढ़ते हैं तो उन्हें कैसा लगता है?" इस पर कार्तिक ने कहा, "मेरे लिए 99 प्रतिशत तक कमेंट्स अच्छे होते हैं, लेकिन दस में से दो तो नेगेटिव होते ही हैं।" जैकलीन ने कार्तिक के इस बात को आगे जारी रखते हुए कहा, "मुझे इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स से बेहद प्यार है, लेकिन अगर उनमें से कोई एक कुछ कह देता है तो मुझे लगता है कि इन्होंने ऐसा क्यों कहा?"

जब शो की मेजबान नेहा धूपिया ने उनसे पूछा कि क्या ये सारी चीजें उन्हें प्रभावित करती है तो जैकलीन ने इसे स्वीकारते हुए कहा, "मैं बहुत सेंसेटिव हूं और मुझे बुरा लगता है। इन सबसे मैं प्रभावित होती हूं क्योंकि ऐसा महसूस होता है कि उस व्यक्ति पर शायद मेरा बहुत ही नकारात्मक प्रभाव है, लेकिन क्यों, मैंने किया क्या है?"

जैकलीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी एक्टिविटी के बारे में अपने फैन्स को अपडेट करती रहती हैं। जैकलीन के इंस्टाग्राम पर 2.8 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और ट्वीटर पर 1.3 करोड़ के ऊपर फॉलोअर्स हैं।

Also Read:

ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में रिलीज हुई PM Modi की बायोपिक

शादी की तैयारियों में जुटी अंकिता लोखंडे! मुंबई में फ्लैट खरीदने की चर्चा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन