1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 10 जुलाई को आएगा जैकलिन फर्नाडीज और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'ए जेंटलमैन' का ट्रेलर

10 जुलाई को आएगा जैकलिन फर्नाडीज और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'ए जेंटलमैन' का ट्रेलर

 Published : Jul 09, 2017 01:29 pm IST,  Updated : Jul 09, 2017 01:29 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म फिल्म 'ए जेंटलमैन' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के नए पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नाडीस किस करते नजर आ रहे हैं।

a gentleman- India TV Hindi
a gentleman Image Source : PTI

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म फिल्म 'ए जेंटलमैन' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म के नए पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नाडीस किस करते नजर आ रहे हैं। 'ए जेंटलमैन' से सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलिन फर्नांडीज पहली बार एक-दूसरे के साथ काम कर रहे हैं। जैकलिन ने ट्वीट कर इस पोस्टर को जारी किया। फिल्म का ट्रेलर सोमवार को रिलीज होगा। जैकलिन ने ट्वीट कर कहा, "फिल्म का ट्रेलर सोमवार दोपहर 12 बजे रिलीज होगा। एक्शन, प्यार, रोमांचक, कॉमेडी। सभी एक साथ देखने मिलेगा।"

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सह-कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया था। जैकलिन ने कहा सिद्धार्थ के साथ काम करना अच्छा लगा और उनके साथ पर्दे पर रोमांस करना सहज रहा, क्योंकि सिद्धार्थ बहुत ऊर्जावान अभिनेता हैं। जैकलिन ने फिल्म की टीम और निर्देशक के बारे में बातचीत के दौरान सिद्धार्थ के साथ काम करने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "पर्दे पर सिद्धार्थ के साथ रोमांस करना सहज रहा। यह बहुत आसान था। मैं जानती हूं कि मैं एक हमेशा खुश रहने वाली इंसान हूं, लेकिन सच यह है कि हम कलाकार हमेशा एकदूसरे की ऊर्जा से प्रभावित होते हैं। मैं अच्छे लोगों से घिरी रहती हूं इसलिए हां!"

सिद्धार्थ ने कहा, "मैंने भी उनके साथ रोमांस सीन करने का लुत्फ उठाया। वह बहुत ही ऊर्जावान हैं और मुझे उनसे जलन थी कि वह कैसे अपने लंबे कार्यक्रमों के बावजूद खुद को इतनी ऊर्जा से भरपूर रख पाती हैं।"

यह पहली बार है जब अभिनेत्री ने एक्शन सीन किए हैं और वह इसके लिए बहुत ही उत्सुक हैं।

यह फिल्म 25 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

​सिद्धार्थ को किस करने पर बोली जैकलीन

सनी देओल की नकल करते दिखे सिद्धार्थ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन