1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस से जैकलीन फर्नांडिस को हुआ अहसास, कहा- हर दिन बहुत कीमती है...

कोरोना वायरस से जैकलीन फर्नांडिस को हुआ अहसास, कहा- हर दिन बहुत कीमती है...

 Written By: IANS
 Published : Jun 08, 2020 09:22 am IST,  Updated : Jun 08, 2020 09:22 am IST

अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने जीवन का महत्व सीखने के साथ ही प्रत्येक दिन के मूल्यवान होने की बात को भी जाना है।

जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना वायरस को लेकर कही ये बात- India TV Hindi
जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना वायरस को लेकर कही ये बात Image Source : INSTAGRAM: @JACQUELINEF143

मुंबई: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने कहा कि उन्हें कोविड-19 महामारी के चलते एहसास हुआ है कि जीवन बहुत छोटा है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने जीवन का महत्व सीखने के साथ ही प्रत्येक दिन के मूल्यवान होने की बात को भी जाना है।

जैकलीन ने आईएएनएस से कहा, "महामारी ने मुझे यह एहसास कराया कि जीवन बहुत छोटा है। हमें चाहिए कि हम प्रत्येक दिन की कीमत को समझें और हम जिस दिन जी रहे हैं, उसका अधिकतम लाभ उठाएं।"

अभिनेत्री ने आगे कहा, "मदर अर्थ को सराहें। हमारे पास जो कुछ भी है, उसके लिए हमें आभारी होना चाहिए। हम अपनी पृथ्वी को जो भी वापस दे सकते हैं, उसके लिए जितना कर सकते हैं, वह करने की आवश्यकता है।"

काम की बाद करें, तो जैकलीन ने हाल ही में वेब सीरीज 'मिसेज सीरियल किलर' से अपना डिजिटल डेब्यू किया है और डिजनी प्लस हॉटस्टार पर एक ऑनलाइन डांस प्रतियोगिता होम डांसर को लॉन्च किया है।

वह सुपरस्टार सलमान खान के गाने 'तेरे बिन' में भी नजर आईं थीं। यूट्यूब पर अब तक इस गाने को 35 लाख 781 हजार 1 लोग देख और सुन चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन