1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलीन फर्नांडिस ने कहा- 'सिनेमा दुनिया का सबसे खूबसूरत धोखा है...' जानिए क्यों?

जैकलीन फर्नांडिस ने कहा- 'सिनेमा दुनिया का सबसे खूबसूरत धोखा है...' जानिए क्यों?

 Written By: IANS
 Published : Jul 02, 2020 07:06 am IST,  Updated : Jul 02, 2020 08:14 am IST

हाल ही में जैकलीन ने यह बात साझा की थी कि कोविड-19 महामारी ने उन्हें जीवन का महत्व सिखाया है।

जैकलीन को  दुनिया में सिनेमा सबसे खूबसूरत धोखा लगता है- India TV Hindi
जैकलीन को  दुनिया में सिनेमा सबसे खूबसूरत धोखा लगता है Image Source : INSTAGRAM: @JACQUELINEF143

मुंबई: अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को लगता है कि दुनिया में सिनेमा सबसे खूबसूरत धोखा है। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर खुद की तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, "सिनेमा . दुनिया का सबसे खूबसूरत फ्रॉड .. अंदर देखिए।"

फोटो में अभिनेत्री एक चमकदार टॉप पहने हुए हैं और उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है। बहुत कम मेकअप और पिंक लिप कलर में वह खूबसूरत दिख रही हैं।

जैकलीन ने सुशांत को याद करते हुए लिखा, 'तुम्हारी आखिरी मूवी देखना आसान नहीं होगा'

जैकलीन ने शेयर की अपनी फोटो
Image Source : INSTAGRAM: @JACQUELINEF143जैकलीन ने शेयर की अपनी फोटो

बता दें कि हाल ही में जैकलीन ने यह बात साझा की थी कि कोविड-19 महामारी ने उन्हें जीवन का महत्व सिखाया है। उन्होंने इस बात को समझा है कि जिंदगी का हर दिन कीमती है।

जैकलीन ने आईएएनएस को बताया, "इस महामारी ने मुझे यह महसूस कराया है कि जीवन बहुत छोटा है। हमें प्रत्येक दिन की कीमत को समझने की और उसे अच्छे से जीने की जरूरत है। साथ ही हमें प्रकृति के लिए आभारी होने और अपने ग्रह को वापस देने के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करने की जरूरत है।"

काम को लेकर बात करें तो जैकलीन ने हाल ही में वेब सीरीज 'मिसेज सीरियल किलर' से अपना डिजिटल डेब्यू किया है। उन्होंने एक ऑनलाइन डांस कॉम्पटीशन 'होम डांसर' भी लॉन्च किया है।

वह सुपरस्टार सलमान खान के गीत 'तेरे बिना' में भी देखी गई थीं। अब वह जॉन अब्राहम अभिनीत एक्शन फिल्म 'अटैक' में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन