1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रेस 3' की शूटिंग के आखिरी दिन ऐसा क्या हुआ कि रोने लगीं जैकलिन फर्नांडिस

'रेस 3' की शूटिंग के आखिरी दिन ऐसा क्या हुआ कि रोने लगीं जैकलिन फर्नांडिस

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Feb 23, 2018 07:22 pm IST,  Updated : Feb 23, 2018 07:22 pm IST

रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित 'रेस 3' इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Race 3- India TV Hindi
Race 3

मुंबई: बैंकॉक के वर्जिन जंगलों में 'रेस-3' के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस शूटिंग के आखिरी दिन बेहद भावुक हो गईं। दूसरे शेड्यूल की समाप्ति के दौरान अभिनेत्री अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 'रेस-3' के सेट से निर्देशक रेमो डिसूजा का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "मुझे रोना आ रहा है। मैं अभी पैकअप नहीं करना चाहती।"

जैकलिन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "मैजिशियन मेरी आखिरी शॉट की तैयारी कर रहे हैं।"

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सलमान खान और जैकलिन की जोड़ी नजर आएगी। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित 'रेस 3' इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन