1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जैकलीन फर्नांडीज को बर्थडे पर मिला खास तोहफा, किक 2' में सलमान खान के साथ आएंगी नजर

जैकलीन फर्नांडीज को बर्थडे पर मिला खास तोहफा, किक 2' में सलमान खान के साथ आएंगी नजर

 Published : Aug 11, 2020 10:16 pm IST,  Updated : Aug 11, 2020 10:21 pm IST

निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला ने फिल्म किक की सीक्वल किक 2 का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। जिसमें लीड रोल में जैकलीन फर्नांडीज नजर आने वाली हैं।

जैकलीन फर्नाडींज को बर्थडे पर मिला खास तोहफा, किक 2' में सलमान खान के साथ आएंगी नजर- India TV Hindi
जैकलीन फर्नाडींज को बर्थडे पर मिला खास तोहफा, किक 2' में सलमान खान के साथ आएंगी नजर Image Source : INSTAGRAM/JACQUELINEF143

जैकलीन फर्नांडीज आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।  फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। लेकिन इन सभी के बीच वर्धा नाडियाडवाला ने एक्ट्रेस को बर्थडे गिफ्ट काफी खास दिया। 

दरअसल निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला ने फिल्म किक की सीक्वल किक 2 का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। जिसमें लीड रोल में जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी। वहीं सलमान एक बार फिर डेविल के किरदार में पर्दे पर वापसी करेंगे। 

29 साल के फिल्मी करियर में पहली बार अजय देवगन ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म की साइन, शिव रवैल करेंगे निर्देशन

वर्धा नाडियाडवाला ने ट्विटर पर इस जानकारी को शेयर करते हुए लिखा, 'ये रहा तुन्हारा बर्थडे गिफ्ट जो हमेशा याद रहेगा। जैकलीन हम आधिकारिक ऐलान कर रहे हैं कि साजिद नाडियाडवाला ने सुबह 4 बजे किक 2 की स्क्रिप्ट लॉक कर दी है। जिसमें तुम्हारे रोल के बारे में लिखा है। '

वर्धा  के इस ट्वीट ने इस बात की पुष्टि कर दी हैं कि 'किक' का मोस्ट अवेटेड सीक्वल की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे दिया गया  है। 

आपतो बता दें कि जैकलीन ने  अपना जन्मदिन वर्चुअल तरीके से अपने फैंस के साथ मनाया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन