1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'रेस 3' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं जैकलिन फर्नांडिस

'रेस 3' की शूटिंग के दौरान घायल हुईं जैकलिन फर्नांडिस

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 25, 2018 10:12 am IST,  Updated : Mar 25, 2018 10:12 am IST

'रेस 3' में सलमान खान, जैकलिन फर्नाडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

जैकलिन फर्नांडिस- India TV Hindi
जैकलिन फर्नांडिस Image Source : PTI

मुंबई: अबू धाबी में आगामी फिल्म 'रेस 3' के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिज की आंख में चोट लग गई। रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर के संवेदनशील हिस्से में चोट लगने के चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद, उन्हें छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद वह जल्द ही सेट पर लौट आईं और शूटिंग शुरू की।

निर्माता रमेश तौरानी ने खबर की पुष्टि करते हुए आईएएनएस को बताया, "हां, यह छोटी-सी चोट थी। स्क्वै श खेलते हुए जैकलिन की आंख के ऊपर चोट लग गई। अब वह ठीक हैं और उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी है।" जैकलिन पिछले सप्ताह से अबू धाबी में एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग कर रही हैं।

'रेस 3' में सलमान खान, जैकलिन फर्नाडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म वर्ष 2018 में ईद को मौके पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन