1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पोल डांस के बाद अब एक फिर नए अवतार में नजर आएंगी जैकलिन फर्नांडीज

पोल डांस के बाद अब एक फिर नए अवतार में नजर आएंगी जैकलिन फर्नांडीज

 Published : Mar 28, 2018 08:30 pm IST,  Updated : Mar 28, 2018 08:30 pm IST

जैकलिन फर्नाडिज इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती से हमेशा ही दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। इसके अलावा जैकलिन बेहतरीन पोल डांस के साथ फैंस की सांसें रोकने के बाद अब...

Jacqueline - India TV Hindi
Jacqueline

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की तैयारियों में काफी व्यस्त चल रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय और खूबसूरती से हमेशा ही दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। इसके अलावा जैकलिन बेहतरीन पोल डांस के साथ फैंस की सांसें रोकने के बाद, अब जैकलिन कथक के साथ अपने चाहने वालों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। अब तक जैकलिन पश्चिमी नृत्य से सबका मन मोह रही थी लेकिन ऐसा पहली बार होगा जब जैकलिन फर्नाडीज पारंपरिक नृत्य में अपना हाथ आजमाने की कोशिश कर रही हैं।

अभ्यास के कुछ सत्रों के बाद, जैकलिन अपनी नृत्य शिक्षक चारवी के मार्गदर्शन में जयपुरी घराने की कथक शैली को पेश करने के लिए तैयार हैं। जैकलिन के शुरुआती अभ्यास सत्र को शेयर करते हुए चारवी ने कहा, "जैकलिन एक बहुत सुंदर और मेहनती नर्तक हैं। एक कलाकार के रूप में, वे वास्तव में यह जानती हैं कि दर्शकों के सामने किस तरह के हावभाव पेश करने की जरूरत है।" अभिनेत्री अपनी कदमताल और गति पर काफी ध्यान दे रही हैं। इसके बारे में बात करते हुए चारवी ने कहा कि एक गैर-शास्त्रीय परिवेश से होने के बावजूद जैकलिन बेहद आसानी से स्पिन कर लेती हैं।

उन्होंने कहा, "शूट पर थकान भरा दिन बिताने के बाद भी जैकलिन कथक करते समय तरोताजा और ऊर्जावान नजर आती हैं। वह बहुत तेजी से सीख लेती हैं। जैकलिन फर्नाडीज हमेशा नृत्य शैली की बारीकियों को जानने के लिए उत्सुक रहती हैं।' जैकलिन को एक पॉवर पैक कलाकार के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा, अभिनेत्री अपनी हर फिल्म में अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करती आई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन