1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान की इस फिल्म को देखकर उनकी फैन हो गई थी जाह्नवी कपूर

इरफान खान की इस फिल्म को देखकर उनकी फैन हो गई थी जाह्नवी कपूर

 Published : May 04, 2021 09:36 am IST,  Updated : May 04, 2021 09:36 am IST

जाह्नवी कपूर ने दिवंगत इरफान खान की फिल्म ए लाइफ इन मेट्रो देखी तो वो उनकी फैन हो गई। उन्होंने फिल्म की तारीफ की है।

जाह्नवी कपूर - India TV Hindi
जाह्नवी कपूर  Image Source : INSTAGRAM/JAHANAVIKAPOORROFFICIAL

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव  रहती हैं। वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल  लाइफ के साथ साथ अपनी पसंद औऱ नापसंद भी अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने दिवंगत इरफान खान की फिल्म को लेकर अपनी  पसंद जाहिर की है। दरअसल जाह्नवी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी वाचलिस्ट शेयर की थी। इसी के साथ उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इरफान खान की ए लाइफ इन मेट्रो देखी तो वो इरफान की फैन हो गई थी।

इस फिल्म की तारीफ करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा - आइकोनिक। 

आपको बता दें कि मुंबई में लॉकडाउन लगा है और जाह्नवी कपूर भी इस समय का पूरा पूरा सदुपयोग कर रही है। वो खाली वक्त में घर बैठ कर पुरानी और बेहतरीन फिल्में देख रही हैं। उन्होंने इसी क्रम में इरफान खान की फिल्म ए लाइफ इन मेट्रो देखी और वो इरफान खान की अदाकारी की फैन हो गई। 

जाह्ववी ने फिल्म देखने के बाद अपने इंस्टाग्राम की रील पर फिल्म के कुछ विजुअल शेयर किए और लिखा आइकोनिक।

आपको बता दें कि हाल ही में रूफी आफजा में नजर आई जाह्नवी के हाथ में इस वक्त काफी अच्छे प्रोजेक्ट हैं। जाह्नवी तख्त औऱ दोस्ताना 2 में काम कर रही हैं। वो पिछले दिनों अपनी बहन खुशी कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड कर रही थी।

इस समय मुंबई में लॉकडाउन लगा है लेकिन जाह्ववी लगातार वर्कआउट में बिजी रहती हैं। भले ही फिल्मों की शूटिंग नहीं चल रही लेकिन जाह्ववी कपूर अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा सजग हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन