फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी जाह्नवी कपूर(jahnvi Kapoor) अपने परिवार की काफी चहेती हैं। बीते साल श्रीदेवी के निधन के बाद से पूरे परिवार का सपोर्ट दोनों बहनों को मिला है। अर्जुन और अंशुला दोनों ही जाह्नवी और खुशी को पूरा सपोर्ट करते हैं। चारों भाई-बहनों का बॉन्ड काफी खास है यह सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलता है। जाह्नवी कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उनके फैमिली Whatsapp ग्रुप का नाम क्या है।
Related Stories
जाह्नवी ने बताया कि हमारा एक फैमिली Whatsapp ग्रुप है। जिसमें डैड, अंशुला, अर्जुन और खुशी एड हैं। इस ग्रुप का नाम डैड्स किड है। इस ग्रुप में जाह्नवी अपने परिवार वालों से फैशन की सलाह लेती हैं।
जाह्नवी ने बताया कि मैं अपने फोटोशूट और आउटफिट्स के फोटोज ग्रुप पर शेयर करती हूं। मेरे आउटफिट डैड अप्रुव करते हैं। नहीं तो मैं उन कपड़ों को पहनने में सहज महसूस नहीं करती हूं।
जाह्नवी ने हाल ही में Cosmopolitan मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था। इस फोटो शूट में जाह्नवी का लुक काफी खास था। उनका हेयर कट काफी शानदार था। इसके साथ ही मैगजीन को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में करीना कपूर, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, अनिल कपूर और भूमि पेडनेकर नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी। जाह्नवी ने फिल्म 'धड़क' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
Koffee with karan 6: हार्दिक पांड्या से गुस्सा हुए लोग, कहा-महिला विरोधी
रियल लाइफ के बाद अब रील लाइफ में पति-पत्नी बने नजर आएंगे दीपिका और रणवीर