1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर स्टाइलिश अंदाज में पहुंची सोनम कपूर, पहनी हुई थी इतने हजार की अंगूठी

जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर स्टाइलिश अंदाज में पहुंची सोनम कपूर, पहनी हुई थी इतने हजार की अंगूठी

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 17, 2018 11:42 am IST,  Updated : Jul 17, 2018 11:42 am IST

धड़क की स्पेशल स्क्रीनिंग में सोनम ने पर्पल रंग का सलवार-सूट पहना। जिसमें फ्लोरल प्रिंट का पर्पल दुपट्टा डाला उन्होंनें  बड़े-बड़े ईयररिंग्स के साथ प्यारी सी रिंग पहनी हुई थी। जो कि काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। जानिए अंगूठी की कीमत।

Sonam kapoor- India TV Hindi
Sonam kapoor Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' रिलीज के लिए तैयार है। जाह्नवी और ईशान खट्टर की ये फिल्म 20 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शनिवार को फिल्म की पहली स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें पूरा कपूर खानदान जाह्नवी को सपोर्ट करने पहुंचा। बी-टाउन के मशहूर सितारे शामिल हुए।

बड़ी बहन जाह्नवी कपूर की फिल्म की पहली झलक देखने के लिए खुशी कपूर काफी एक्साइटेड थीं। वेन्यू में खुशी पिता बोनी कपूर के साथ शामिल हुईं। इस खास मौके में उनकी बहन सोनम कपूर भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

सोनम कपूर ने फिल्म 'धड़क' देखने के बाद ट्वीट करते हुए कहा,‘जाह्नवी कपूर तुमने धमाकेदार डेब्यू किया है। मुझे तुम पर गर्व है। तुम्हारी तारीफ करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। ईशान खट्टर तुमने भी कमाल काम किया है। इस शानदार फिल्म के लिए मैं शशांक खैतान को क्रेडिट देना चाहूंगी, जिन्होंने दोनों कलाकारों की मासूमियत को खूबसूरती से कैप्चर किया है।’

सोनम कपूर स्पेशल स्क्रीनिंग में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। अपनी स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस का लोहा मनवाने वाली सोनम कपूर यहां भी ट्रेडिशनल अवतार में चार-चांद लगा रही थीं।

sonam kapoor
Image Source : YOGEN SHAHsonam kapoor

इस खास मौके में सोनम ने पर्पल रंग का सलवार-सूट पहना। जिसमें फ्लोरल प्रिंट का पर्पल दुपट्टा डाला। इसके साथ ही बालों को कर्ल और पैरों में जूती पहनी। इस तरह बड़े ईयररिंग्स का फैशन चल रहा है। तो सोनम कैसे पीछे हो। इसलिए उन्होंने बड़े-बड़े ईयररिंग्स के साथ प्यारी सी रिंग पहनी हुई थी। जो कि काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

 laram  ring
Image Source : LARAM laram ring

आपको बता दें कि यह प्यारी सी दिखने वाली रिंग काफी डिजायनर है। जिसमें बारीक डिजायन के साथ कुंदन और पर्ल लगा हुआ है।

अगर आपको यह अंगूठी पंसद आ गई हो, तो आप इसे laram की बेवसाइट में जाकर देख सकते है। इसकी कीमत 39,300 रुपए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल