1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. OMG! जाह्नवी कपूर इस अभिनेत्री को मानती है अपना स्टाइल आइकन, ये रहा सबूत!

OMG! जाह्नवी कपूर इस अभिनेत्री को मानती है अपना स्टाइल आइकन, ये रहा सबूत!

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 01, 2018 01:54 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 01:54 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक अलग ही फैशनीस्ता है। जो कि अपनी स्टाइल और ड्रेसेस को लेकर हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। जिससे हर लड़की प्रेरित होती है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि सोनम आम लड़कियों को ही नहीं बल्कि अपवनी फैमिली की लड़कियों को भी प्रेरित कर रही हैं। जी हां इस लिस्ट में सबसे आगे नाम है उनकी कजिन जाह्नवी कपूर का।

janhvi kapoor- India TV Hindi
janhvi kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर एक अलग ही फैशनीस्ता है। जो कि अपनी स्टाइल और ड्रेसेस को लेकर हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। जिससे हर लड़की प्रेरित होती है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि सोनम आम लड़कियों को ही नहीं बल्कि अपवनी फैमिली की लड़कियों को भी प्रेरित कर रही हैं। जी हां इस लिस्ट में सबसे आगे नाम है उनकी कजिन जाह्नवी कपूर का।

श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। इसलिए वह अपनी स्टाइल में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहती है। जिसके कारण वह अपनी बहन को ही फॉलो कर रही है। जी हां जाह्नवी कपूर की स्टाइल में आपको सोनम कपूर की झलक मिल जाएगी।

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने हाल में ही फिल्मफेयर कवर के लिए करीना कपूर के साथ फोटोशूट कराया था। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थी। इन्होनें emperley london ब्रांड के जैकेट, टाप और स्कर्ट पहना हुआ था। जिसमें उन्होंने जैकेट को एक तरफ से गिरा रखा था। जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही थी।

Sonam kapoor and janhvi kapoor
Sonam kapoor and janhvi kapoor

अब बात करते है जाह्नवी कपूर की, तो उन्होंने हाल में ही अपना पहला फोटोशूट एक मैगजीन के लिए कराया। Vogue मैगजीन ने जून एडिशन के लिए फोटोशूट किया। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि जाह्नवी ने भी सोनम कपूर की तरह ही ड्रेस पहनी थी। फर्क इतना था कि उन्होंने जैकेट नहीं पहना हुआ था। इस फोटोशूट में जाहनवी बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Sonam kapoor and janhvi kapoor
Sonam kapoor and janhvi kapoor

यही नहीं इससे पहले सोनम कपूर ने फिल्म फेयर अवॉर्ड में व्हाइट कलर की गाउन पहना था। इस गाउन को eliesaab world से लिया था। वहीं उनकी बहन जाह्नवी कपूर ने हैदराबाद में शादी में शिरकत करने के लिए मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजायन किया हुआ गाउन पहना था। जो कि काफी हद तक सोनम कपूर से मिल रहा था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल