1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर की पोस्ट पर आया कमेंट- क्या आप बच्चा चाहती हैं? एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

जाह्नवी कपूर की पोस्ट पर आया कमेंट- क्या आप बच्चा चाहती हैं? एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब

 Published : Jun 06, 2020 11:23 am IST,  Updated : Jun 06, 2020 11:29 am IST

जाह्नवी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनका एक कमेंट वायरल हो रहा है।

जाह्नवी कपूर ने शेयर की फोटो- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर ने शेयर की फोटो Image Source : INSTAGRAM: @JANHVIKAPOOR

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। हालांकि, इस पोस्ट पर यूजर द्वारा कमेंट करने के बाद एक्ट्रेस के दिए मजेदार जवाब को लेकर चर्चा हो रही है। 

दरअसल, जाह्नवी कपूर ने अपनी फोटो पोस्ट की। जिसमें वो खुले बालों और कम मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने कैप्शन में मजाक में लिखा है, 'तुम्हें देख रही हूं, बच्चे।'

इस पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'कौन बच्चा है? आप बच्चा चाहती हैं????' इस पर एक्ट्रेस ने मजेदार रिप्लाई करते हुए लिखा- 'हां।' एक्ट्रेस का ये जवाब लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

जाह्नवी कपूर ने किया कमेंट
Image Source : जाह्नवी कपूर ने किया कमेंटजाह्नवी कपूर ने किया कमेंट

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में कई पुरानी यादों को तस्वीरों के जरिए शेयर किया था। दरअसल, उन्हें उनका पुराना फोन मिला था, जिसमें कई पुरानी फोटोज थीं। एक्ट्रेस ने पिता बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ फोटो शेयर की।

इसके साथ ही माधुरी दीक्षित के हिट गाने ओ रे पिया पर भी डांस करती नज़र आईं। उन्होंने क्लासिकल डांस की प्रैक्टिस करते हुए भी वीडियो शेयर किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'गुजंन सक्सेना: कारगिल गर्ल' में दिखाई देंगी। इसके अलावा करण जौहर की दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन संग नज़र आएंगी। साथ ही राजकुमार राव के साथ रूही अफ्जाना मूवी में भी काम करेंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन