1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गुड लक जैरी' की शूटिंग कर रही जाह्नवी कपूर की इस तस्वीर ने याद दिलाया DDLJ का सीन

'गुड लक जैरी' की शूटिंग कर रही जाह्नवी कपूर की इस तस्वीर ने याद दिलाया DDLJ का सीन

 Published : Feb 04, 2021 08:59 am IST,  Updated : Feb 04, 2021 08:59 am IST

जाह्नवी कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने ये भी बताया है कि शायद वो थोड़ी फिल्मी हैं।

janhvi kapoor new pic from good luck jerry film shooting- India TV Hindi
जाह्नवी कपूर की नई फोटो हुई वायरल  Image Source : INSTAGRAM: JANHVIKAPOOR

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'गुड लक जैरी' की शूटिंग कर रही हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसे देखकर आपको शाहरुख खान और काजोल की मूवी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का सरसों के खेत वाला सीन याद आ जाएगा। 

जाह्नवी कपूर ने ये तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है- 'शायद मैं थोड़ी फिल्मी हूं।'  

सलवार कमीज में जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'गुड लक जेरी' के सेट पर खेला क्रिकेट, देखिए तस्वीर

यहां देखें 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म का सीन:

ये कलाकार भी आएंगे नज़र 

फिल्मकार आनंद एल राय ने पंजाब में अपनी नई फिल्म 'गुड लक जेरी' के लिए शूटिंग शुरू की, जिसमें जाह्नवी कपूर और दीपक डोबरियाल के साथ मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के पहले शेड्यूल के मार्च तक जारी रहने की उम्मीद है, जिसे सिद्धार्थ सेनगुप्ता द्वारा निर्देशित किया जाएगा और पंकज मैटा ने इसे लिखा है। 

जाह्नवी इससे पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' में नजर आई थीं, जो उन दिनों सुर्खियों में थी, क्योंकि भारतीय वायुसेना ने कहा था कि इस फिल्म में उन्हें गलत ढंग से दिखाया गया है। 

जाह्नवी कपूर इस फिल्म के अलावा 'दोस्ताना 2', 'रूही अफ्जाना' में भी नज़र आएंगी। 

(IANS इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन