1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलवार कमीज में जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'गुड लक जेरी' के सेट पर खेला क्रिकेट, देखिए तस्वीर

सलवार कमीज में जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'गुड लक जेरी' के सेट पर खेला क्रिकेट, देखिए तस्वीर

 Published : Jan 30, 2021 10:32 pm IST,  Updated : Jan 30, 2021 10:35 pm IST

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की क्रिकेट खेलते हुए तस्वीर वायरल हो रही है। 

Janhvi Kapoor- India TV Hindi
Janhvi Kapoor Image Source : INSTAGRAM/JANHVI KAPOOR

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इंस्टाग्राम स्टोरी वीडियो में जाह्नवी अपने बल्ले से एक शॉट मारती हैं। वह पटियाला सलवार कमीज और जैकेट पहनी हुई हैं। जाह्नवी ने वीडियो के साथ लिखा, "क्या यह कहना सुरक्षित है कि मैं इसकी आदी बन गई हूं।"

Janhvi Kapoor
Image Source : INSTAGRAM/JANHVI KAPOOR Janhvi Kapoor 

'केजीएफ चैप्टर 2' में अधीरा का रोल निभाएंगे संजय दत्त, फिल्म को लेकर हैं एक्साइटेड

इससे पहले जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुड लक जेरी' शूटिंग कुछ देर के लिए रुक गई थी जिसकी वजह किसान आंदोलन था। जान्हवी हाल ही में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। लेकिन वहां पर किसान इकट्ठा हो गए थे जिसके कारण 2-3 घंटे शूटिंग रोकनी पड़ी थी। दरअसल, किसान शांति पूर्ण ढंग से किसान आंदोलन को लेकर कलाकारों का समर्थन मांगने गए हुए थे। 

एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट किया पब्लिक, तस्वीरें खींच रहीं लोगों का ध्यान

सेट के बाहर 20-30 किसान इकट्ठा हो गए थे और वह जान्हवी कपूर की राय जानना चाहते थे। जिसके कारण काफी देर तक हंगामा होता रहा था।  इसके बाद जान्हवी को सोशल मीडिया की मदद लेनी पड़ी थी। उन्होंने किसानों के समर्थन में एक पोस्ट लिखा था जिसके बाद किसान वहीं से चले गए और फिर से शूटिंग शुरू हो गई थी। 

जाह्नवी कपूर ने किसानों को समथर्न करते हुए इंस्टा पर स्टोरी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, 'किसान हमारे देश के दिल में रहते हैं। वो हमारे अन्नदाता है। मैं इसकी अहमियत समझती हू्ं और आशा करती हूं कि जल्द कोई रास्ता निकले जिससे हमारे किसानों का हित हो।' आपको बता दें, जाह्नवी कपूर आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल में नजर आई थीं।

(इनपुट/आईएएनएस)  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन