1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. IT'S OFFICIAL: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल'

IT'S OFFICIAL: नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल'

 Published : Jun 09, 2020 11:39 am IST,  Updated : Jun 09, 2020 02:57 pm IST

लॉकडाउन के चलते कई फिल्में डिजिटल प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही हैं। जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' भी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।

janhvi kapoor, gunjan saxena- India TV Hindi
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' Image Source : TWITTER

कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है जिसकी वजह से थिएटर बंद हैं। फिल्में रिलीज नहीं हो पा रही हैं। ऐसे समय में मेकर्स फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की सोच रहे हैं। अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की 'गुलाबो-सिताबो', विद्या बालन की 'शकुंतला देवी' अब अमेजन प्राइम पर रिलीज होगीं। अब जान्हवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल' भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। 'गुंजन सक्सेना' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। गुंजन सक्सेना का नया पोस्टर शेयर करते हुए तरण आदर्श ने लिखा है-  यह ऑफिशियल हो गया है। जान्हवी कपूर अभिनीत और शरण शर्मा द्वारा निर्देशित गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर जल्द होगा।

करण जौहर ने एक खास टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें जान्हवी कपूर की आवाज में आप गुंजन सक्सेना के बारे में देखते हैं। देखिए वीडियो-

कार्तिक आर्यन ने गुंजन सक्सेना का नया पोस्टर शेयर करके तारीफ की-

एक्टर वरुण धवन ने भी शेयर किया पोस्टर

जान्हवी कपूर ने फिल्म के लिए गुंजन सक्सेना और उनकी फैमिली से मुलाकात भी की थी। देखिए तस्वीरें-

GUNJAN SAXENA, JANHVI KAPOOR
Image Source : TWITTERगुंजन सक्सेना और उनके परिवार के साथ जान्हवी कपूर

JANHVI KAPOOR, GUNJAN SAXENA
Image Source : TWITTERगुंजन सक्सेना और उनके परिवार के साथ जान्हवी कपूर

गुंजन सक्सेना में जान्हवी कपूर के साथ पंकज त्रिपाठी भी लीड रोल में हैं। आपको बता दें हाल ही में जाह्नवी कपूर के घरेलू सहायक कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिसके बाद उन्होने इस बारे में बीएमसी को बताकर खुद को होम क्वारेंटाइन कर लिया है। जाह्नवी अपने पिता बोनी कपूर और बहन खुशी के साथ लॉकडाउन में समय बिता रही हैं।​

बोनी कपूर के घर दो अन्य घरेलू सहायक हुए कोरोना वायरस के शिकार

जाह्नवी गुंजन सक्सेना और रूही अफजाना के अलावा करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर के साथ नजर आने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन