1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर आगरा में कर रही हैं फिल्म 'रुह-अफजा' की शूटिंग

जाह्नवी कपूर आगरा में कर रही हैं फिल्म 'रुह-अफजा' की शूटिंग

 Published : Jul 10, 2019 01:16 pm IST,  Updated : Jul 10, 2019 01:16 pm IST

जाह्नवी कपूर ताज शहर में अपनी रोमांटिक हॉरर फिल्म 'रूह-अफजा' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी नजर आने वाले हैं।

Janhvi kapoor- India TV Hindi
Janhvi kapoor

बॉलीवुड स्टार जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) ताज शहर में अपनी रोमांटिक हॉरर फिल्म 'रूह-अफजा'(Rooh-Afza) की शूटिंग कर रही हैं। इसका असर यह हुआ कि लोगों के बीच अपनी प्यारी श्रीदेवी की बेटी की एक झलक पाने की होड़ मच गई। फिल्म के कलाकार यहां से 70 किलोमीटर दूर बटेश्वर में शूटिंग कर रहे हैं। मंगलवार के दिन बटेश्वर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर कलाकारों के अभिनय को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

इस स्थान पर यमुना तट किनारे कतार से 101 शिव मंदिर स्थित हैं। इसके अलावा, यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक घर और शौरिपुर जैन मंदिर भी है।

मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित 'रूह-अफजा' की शूटिंग बटेश्वर और होलीपुरा के हवेलियों में हो रही है। हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म में जाह्नवी के अलावा राजकुमार राव हैं।

(इनपुट-आईएएनएस)

Also Read:

वरुण धवन ने Ind-NZ मैच के दिन किया चीट डे, खाई आइसक्रीम

सलमान खान ने प्रभुदेवा के साथ 'उर्वशी' गाने पर थिरकाए कदम, शेयर किया वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन