1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ से डेब्यू करने जा रहे हैं जस्सी गिल, जानिए कैसे मिला फिल्म का ऑफर?

‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ से डेब्यू करने जा रहे हैं जस्सी गिल, जानिए कैसे मिला फिल्म का ऑफर?

 Published : Feb 21, 2018 05:06 pm IST,  Updated : Feb 21, 2018 05:06 pm IST

जब जस्सी को आनंद एल रॉय ने अपने ऑफिस बुलाया तो उन्हें बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि उन्हें फिल्म के लिए कास्ट किया जा रहा है।

हैप्पी फिर भाग जाएगी- India TV Hindi
हैप्पी फिर भाग जाएगी

नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर जस्सी गिल जल्द ही आनंद एल रॉय की फिल्म ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ से डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में जस्सी के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मुदस्सर अज़ीज़।

24 अगस्त 2018 को फिल्म रिलीज़ होगी। जस्सी गिल ने हाल ही में फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- “मैं हमेशा से सोनाक्षी का फैन रहा हूं। यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। मैं ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ से जुड़कर बहुत खुश और गर्वान्वित महसूस कर रहा हूं। मुदस्सर सर ने बहुत ही शानदार फिलम बनाई है, और यह पहले वाले से भी ज्यादा क्रेज़ी फिल्म है।”

जब जस्सी को आनंद एल रॉय ने अपने ऑफिस बुलाया तो उन्हें बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि उन्हें फिल्म के लिए कास्ट किया जा रहा है, और उनके अपोजिट बॉलीवुड दीवा सोनाक्षी सिन्हा होंगी।

जस्सी इस बात से भी खासे खुश हैं कि उनका लेटेस्ट सॉन्ग ‘दिल तों ब्लैक’ ग्लोबली काफी हिट हो रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन