1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल्ली हिंसा पर जावेद अख्तर, अनुराग कश्यप सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दी प्रतिक्रिया

दिल्ली हिंसा पर जावेद अख्तर, अनुराग कश्यप सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दी प्रतिक्रिया

 Published : Feb 26, 2020 02:00 pm IST,  Updated : Feb 26, 2020 04:38 pm IST

CAA को लेकर जिस तरह दिल्ली जल रही है, उसकी आंच मुंबई तक जा पहूंची है।  बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज ने ट्वीट किए हैं और  शांति बनाए रखने की अपील की है।

javed akhtar and vishal bhardwaj- India TV Hindi
जावेद अख्तर और विशाल भारद्धाज

सीएए को लेकर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा पर जावेद अख्तर, हंसल मेहता, अनुराग कश्यप सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। चांद बाग, भजनपुरा, मौजपुर, जाफराबाद सहित कई इलाकों में नागरिकता कानून और एनआरसी को  लेकर सोमवार और मंगलवार को हिंसा हुई है। इस दौरान कई लोगों की मौत हो चुकी है और100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दिल्ली के कई इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है।

सोना महापात्रा, जावेद अख्तर सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज दिल्ली में शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। जावेद अख्तर ने ट्वीट किया- दिल्ली में हिंसा का स्तर बढ़ता जा रहा है। सभी कपिल मिश्रा धीरे-धीरे बाहर आ रहे हैं।  एक ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिसमें दिल्ली वालों को यह समझाया जा रहा है कि यह सीएए के विरोध प्रदर्शन के कारण हो रहा है। कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस को समाधान भी मिल जाएगा।

अनुराग कश्यप ने लिखा- यह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव जीता था ना ? अभी कहाँ है अरविंद केजरीवाल और उनके आपिए? तुम्हारी दिल्ली जल रही है। क्या अमित शाह ने ख़रीद लिया है आप को या खुद ही अपना ज़मीर बेच खाए हो।

सिंगर विशाल भारद्वाज ने लिखा- अंडा मछली छूकर जिनको पाप लगे  उनका पूरा हाथ लहू में डूबा है। देश की राजधानी में जो हो रहा है उसे देखकर दुख हो रहा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन