नई दिल्लीः आखिरकार ऐश्वर्या राय बच्चन की बहुचर्चित फिल्म 'जज्बा' का ट्रेलर रिलीज हो गया और काफी शानदार लग रहा है। फिल्म में इरफान खान भी मुख्य भूमिका है और वो एक पुलिस अफसर के किरदार में नज़र आ रहे है।
ट्रेलर से पता चल रहा है कि फिल्म की गति काफी तेज है। दमदार डायलॉग्स से सजी हुई जज्बा के कलाकार भी काफी दमदार नजर आ रहे है।
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। ऐश्वर्या राय बच्चन, इरफान खान समेत फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता वहां पर थे।
वहां इरफान खान से जब पूछा गया कि वह कैसे तरह-तरह के रोल निभा लेते है तो उनका कहना था, "मैने अपने आप को गलत साबित किया है। मैने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक अभिनेता बनूंगा। मुझे एक जैसी चीजे करना नापसंद है और इसलिए मैं अलग तरह के रोल्स करता है।"

उन्होंने आगे कहा, "ऐश्वर्या की वजह से मैने इस फिल्म को हां बोला। मेरे लिए ये शानदार अनुभव था। एक मां को फिल्म के साथ-साथ अपनी बच्ची को संभालते हुए देखने से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।"
अगली स्लाइड से देखिए ट्रेलर लॉन्च की तस्वीरे-